Uttarakhand : उत्तराखंड के खिलाड़ी और खेल प्रशिक्षक के लिए अच्छी खबर, सीएम धामी करेंगे सम्मानित - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

उत्तराखंड के खिलाड़ी और खेल प्रशिक्षक के लिए अच्छी खबर, सीएम धामी करेंगे सम्मानित

Sakshi Chhamalwan
2 Min Read
cm dhami

प्रदेश के तीन खेल प्रशिक्षकों को द्रोणाचार्य अवॉर्ड और तीन खिलाड़ियों को देवभूमि उत्तराखंड खेल रत्न पुरस्कार सहित कुछ अन्य पुरस्कारों केे लिए चयनित किया गया है। खेल निदेशालय की समिति ने पुरस्कारों के लिए नामों की सिफारिश कर सोमवार को अनुमोदन के लिए शासन को भेज दिया है।

शासन की हाईपावर कमेटी और खेल मंत्री के अनुमोदन के बाद पुरस्कारों के लिए नाम घोषित किए जाएंगे। मिली जानकारी के मुताबिक विभाग ने सोमवार को वर्ष 2019-20, 2020-21 एवं 2021-22 के लिए अवाॅर्ड के लिए नामों की सिफारिश कर शासन की हाईपावर कमेटी को भेज दी है।

द्रोणाचार्य अवाॅर्ड के लिए आठ और खेल रत्न के लिए 11 आवेदन

मिली जानकारी के मुताबिक खेल विभाग के अधिकारियों ने बताया की द्रोणाचार्य अवाॅर्ड के लिए विभाग को आठ और खेल रत्न पुरस्कार के लिए 11 आवेदन मिले हैं। जबकि लाइफ टाइम अचीवमेंट अवाॅर्ड के लिए छह आवेदन मिले हैं। निदेशालय की समिति ने इन नामों पर विचार कर शासन को भेज दिया है।

पिछले चार साल से नहीं मिल पाए थे पुरस्कार

खेल विभाग के अधिकारियों के मुताबिक राज्य में कोविड एवं अन्य वजहों से पिछले चार वर्षों से खिलाड़ियों और खेल प्रशिक्षकों को पुरस्कृत नहीं किया जा सका था, लेकिन अब पुरस्कारों की घोषणा के बाद इन्हें सम्मानित किया जाएगा।

हिमालय पुत्र पुरस्कार के लिए नहीं मांगे गए आवेदन

हिमालय पुत्र पुरस्कार के लिए खिलाड़ियों को अभी इंतजार करना होगा। वर्ष 2022 में शासनादेश होने के बावजूद विभाग की तरफ से अभी इसके लिए आवेदन नहीं मांगा गया है।

Share This Article
Sakshi Chhamalwan उत्तराखंड में डिजिटल मीडिया से जुड़ीं युवा पत्रकार हैं। साक्षी टीवी मीडिया का भी अनुभव रखती हैं। मौजूदा वक्त में साक्षी खबरउत्तराखंड.कॉम के साथ जुड़ी हैं। साक्षी उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल के साथ साथ, देश, दुनिया, और धर्म जैसी बीट पर काम करती हैं।