Entertainment : गोल्डी बरार ने हनी सिंह को दी जान से मारने की धमकी, वॉइस नोट भेज फिरौती में मांगे 50 लाख   - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

गोल्डी बरार ने हनी सिंह को दी जान से मारने की धमकी, वॉइस नोट भेज फिरौती में मांगे 50 लाख  

Reporter Khabar Uttarakhand
2 Min Read
honey-singh-1

बॉलीवुड के सिंगर और रैपर हनी सिंह के विषय में एक खबर आई है। खबरों के अनुसार रैपर को धमकी दी गई है। ये धमकी उन्हें कनाडा में बैठे गैंगस्टर गोल्डी बरार से मिली है। इसकी शिकायत रैपर ने दिल्ली पुलिस से कर दी है। उन्होंने शिकायत में बताया की उन्हें जान से मारने की धमकी  गैंगस्टर गोल्डी बरार ने दी है। उन्होंने 50 लाख रूपए की  भी मांग की है।

दिल्ली पुलिस के मुताबिक, बुधवार को हनी सिंह दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल के स्पेशल सीपी से मिले।  गैंगस्टर गोल्डी बरार ने रैपर को धमकी वॉइस नोट पर दी है। वॉइस नोट से पहले रैपर को एक धमकी बाली साल भी आई थी।

 पुलिस से सुरक्षा की मांग

दिल्ली पुलिस में शिकायत दर्ज हो गई है। पुलिस की स्पेशल सेल अब धमकी भरे वौइस् नोट की जांच कर रही है। शिकायत के साथ हनी सिंह ने पुलिस से सुरक्षा की भी भी मांग की है।

 हनी सिंह ने क्या कहा ?

रैपर ने बताया की वो अमेरिका में थे जब उनके मैनेजर को जान से मार देने की धमकी वाला कॉल आया। उन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज करा दी है। पुलिस आगे मामलें की जांच कर रही है। उन्होंने सारे सबूत और पूरा किस्सा पुलिस का बता दिया है।

हनी सिंह के मैनेजर रोहित छाबड़ा को एक धजंकी भरा कॉल आया। धमकी देने वाले ने खुद को  गोल्डी बरार बोला। इसके साथ उसने ५० लाख रूपए की भी मांग रखी। उसी नंबर से रैपर के मैनेजर को वॉइस मैसेज आए।

सिद्धू मूसेवाला की मौत का मुख्य आरोपी

पंजाब के जाने माने सिंगर सिद्धू मूसेवाला की मौत का मुख्य आरोपी गैंगस्टर गोल्डी बरार ही है। गोल्डी बरार ने सिंगर के अलावा बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान को भी जान से मार देने की धमकी दी थी। सलमान को उसने ईमेल से धमकी दी थी। शिकायत के बाद सलमान को पुलिस की सुरक्षा दी गई थी।

Share This Article