Highlight : रक्षाबंधन पर महिलाओं को तोहफा, रोडवेज बसों में कर सकेंगी निशुल्क यात्रा - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

रक्षाबंधन पर महिलाओं को तोहफा, रोडवेज बसों में कर सकेंगी निशुल्क यात्रा

Yogita Bisht
1 Min Read
रोडवेज बस

रक्षाबंधन पर हर बार की तरह इस बार भी उत्तराखंड सरकार ने महिलाओं को तोहफा दिया है। प्रदेश सरकार ने महिलाओं को रक्षाबंधन  के दिन रोडवेज बसों में निशुल्क यात्रा का तोहफा दिया है।

रक्षाबंधन के दिन महिलाएं कर सकेंगी निशुल्क यात्रा

रक्षाबंधन के दिन बहनें अपने भाईयों को राखी बांधने के लिए सफर करती है। जिसे ध्यान में रखते हुए हर साल सरकार उन्हें एक सुविधा देती है। उत्तराखंड में इस बार भी महिलाएं रक्षाबंधन के दिन उत्तराखंड रोडवेज बसों में निशुल्क यात्रा कर सकेंगी। महिलाओं को सरकार ने ये तोहफा दिया है।

किस दिन है रक्षाबंधन ?

आपको बता दें कि हर बार सावन पूर्णिमा पर राखी का त्यौहार मनाया जाता है। इस बार रक्षाबंधन का त्यौहार 19 अगस्त को मनाया जाएगा। राखी बांधने के शुभ मुहूर्त दोपहर दो बजकर सात मिनट से रात आठ बजकर बीस मिनट तक रहेगा। जबकि प्रदोष काल में शाम छह बजकर सत्तावन मिनट से रात नौ बजकर 10 मिनट तक राखी बांध सकते हैं।

Share This Article
योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।