Rudraprayag : कर्नाटक से केदारनाथ यात्रा पर आए दंपती ने गटका फिनाइल, पति की मौत - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

कर्नाटक से केदारनाथ यात्रा पर आए दंपती ने गटका फिनाइल, पति की मौत

Reporter Khabar Uttarakhand
2 Min Read
khabar uk

khabar ukकेदारनाथ यात्रा पर आए कर्नाटक के बुजुर्ग दंपती ने होटल के कमरे में फिनाइल गटक लिया। इससे पति की मौत हो गई, जबकि पत्नी का उपचार चल रहा है। बताया गया कि संतान न होने की चलते दंपती अवसाद में था।

होटल के कमरे में गटका फिनाइल

मिली जानकारी के अनुसार रामू पुत्र किशोर निवासी बदरावली जेपीनगर कर्नाटक पत्नी रश्मि के साथ बाबा केदार के दर्शनों के लिए आए हुए थे। 27 मई की शाम वह सोनप्रयाग पहुंचे। यहां उन्होंने एक होटल में कमरा लिया। सुबह काफी देर तक उनके न जागने पर होटल स्टाफ ने दरवाजा खटखटाया। भीतर से कोई प्रतिक्रिया न मिलने पर स्टाफ ने पुलिस को सूचना दी। इसके बाद पुलिस की मौजूदगी में कमरे का दरवाजा खुलावाया तो भीतर पति-पत्नी बेहोश मिले। पास में फिनाइल की बोतल पड़ी मिली। दंपती को उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सोनप्रयाग लाया गया, जहां डॉक्टरों ने 70 वर्षीय रामू को मृत घोषित कर दिया। उनकी पत्नी रश्मि का उपचार किया जा रहा है।

संतान न होने की वजह वह दोनों काफी दुखी थे-महिला

वहीं होश में आने पर रश्मि ने बताया कि संतान न होने की वजह वह दोनों काफी दुखी थे। सोमवार की शाम पति रामू पास की दुकान से फिनाइल खरीदा छा। रात को दोनों ने इसे पी लिया। पुलिस के अनुसार परिजनों को सूचित कर दिया गया है।

Share This Article