Chamoli : गैरसैंण: मुन्ना सिंह चौहान ने पूछा सवाल, मंत्री सतपाल महाराज बोले अलग से देंगे जवाब - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

गैरसैंण: मुन्ना सिंह चौहान ने पूछा सवाल, मंत्री सतपाल महाराज बोले अलग से देंगे जवाब

Reporter Khabar Uttarakhand
2 Min Read
breaking uttrakhand news

breaking uttrakhand newsगैरसैंण: बजट सत्र के दूसरे की शुरूआत में हंगामे के बाद अब प्रश्नकाल शुरू हो गया है। कांग्रेस कांग्रेस विधायक ममता राकेश ने श्रम मंत्री हरक सिंह रावत से सवाल पूछा कि भगवानपुर विधानसभा में पिछले 3 सालों में कामगार कल्याण बोर्ड के कितने कैंप लगाए हैं। इसके जवाब में हरक सिंह ने कहा कि भगवानपुर विधानसभा में एक भी कैंप नहीं लगा है।

भाजपा विधायक मुन्ना सिंह चैहान ने पर्यटन मंत्री सतपान महाराज ने सवाल पूछा कि वीर चंद्र सिंह वीर चंद्र सिंह गढ़वाली योजना से कितने लोगों को आवेदन के बाद लाभ मिल पाया है। पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज इसका जवाब नहीं दे पाए। उन्होंने बात को टालते हुए कि इसका जवाब अलग से विधायक को दिया जाएगा।

इससे पहले ममता राकेश ने एक और वाल पूछा किया कि पिछले तीन साल में कितने श्रमिकों के रजिस्ट्रेशन होने और कितने नवीनीकरण हुआ। श्रम मंत्री हरक सिंह रावत ने बताया कि भगवानपुर में पिछले तीन सालों में 4202 श्रमिकों के हुए पंजीकरण 300 श्रमिकों के नवीनीकरण हुआ है। ममता राकेश ने नवीनीकरण के नाम पर 1000 रुपये लिए जाने की बात कही। इस पर हरक सिंह ने कहा कि 100 रुपये से ज्यादा नवीनीकरण शुल्क नहीं लिया जाता है। अगर कहीं ऐसा हुआ है तो कार्रवाई की जाएगी।

Share This Article