Dehradun : गणेश गोदियाल बोले लोस चुनाव में हमारी कमी की वजह से हुई है हार, BJP के 400 पार के नारे पर कसा तंज - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

गणेश गोदियाल बोले लोस चुनाव में हमारी कमी की वजह से हुई है हार, BJP के 400 पार के नारे पर कसा तंज

Sakshi Chhamalwan
2 Min Read
गणेश गोदियाल बोले लोस चुनाव में हमारी कमी की वजह से हुई है हार

उत्तराखंड कांग्रेस के पूर्व कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष और पौड़ी लोकसभा सीट से प्रत्याशी रहे गणेश गोदियाल ने प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में प्रेस वार्ता कर पौड़ी लोकसभा की जनता का आभार जताया। इसके साथ ही उन्होंने कहा की चुनाव में हमारी कमी की वजह से ही हार हुई है।

हमारी कमी की वजह से हुई है हार : गोदियाल

गणेश गोदियाल ने कहा कि भाजपा के 400 पार के नारे की हवा निकल गई है। अगर 400 पार की हवा न बनती तो उत्तराखंड की फिजा कुछ और होती। हमारे प्रचार की पहुंच शहरी इलाकों में रही लेकिन गांवों में हम बहुत पीछे थे। वहां टीवी का असर रहा। चुनाव में हमारी कमी की वजह से हार हुई है। जिन्हें हम पूरा करेंगे। गोदियाल ने आगे कहा कि दुनिया बदलती है बदलने वाला चाहिए।

ताकत के बल पर कांग्रेस नेताओं को अपनी पार्टी में कराया शामिल

गणेश गोदियाल ने कहा कि 2019 लोकसभा चुनाव के अपेक्षा कांग्रेस ने 2024 के चुनाव में बेहतर प्रदर्शन किया है। हमारी कमी की वजह से भी कांग्रेस की हार हुई है। भाजपा ने अपनी ताकत के बल पर कांग्रेस के नेताओं को पार्टी में शामिल कराया है। इसके साथ गणेश गोदियाल ने यह भी कहा कि जनता से मिली ताकत कांग्रेस के लिए संघर्षों का काम आएगी।

Share This Article
Sakshi Chhamalwan उत्तराखंड में डिजिटल मीडिया से जुड़ीं युवा पत्रकार हैं। साक्षी टीवी मीडिया का भी अनुभव रखती हैं। मौजूदा वक्त में साक्षी खबरउत्तराखंड.कॉम के साथ जुड़ी हैं। साक्षी उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल के साथ साथ, देश, दुनिया, और धर्म जैसी बीट पर काम करती हैं।