गदरपुर खंड विकास अधिकारी कार्यालय के बाहर 21 दिन से धरना प्रदर्शन कर रहीं आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के आंदोलन में आज गदरपुर विधायक अरविंद पांडे पहुंचे। उन्होंने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं से हड़ताल खत्म करने की अपील की।
आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं से मिले गदरपुर विधायक
आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर गदरपुर विधायक अरविंद पांडे ने उनसे हड़ताल खत्म करने की अपील की। जिला अध्यक्ष आंगनबाड़ी सेविका मिनी कर्मचारी संगठन की मनप्रीत कौर ने कहा कि आज गदरपुर विधायक अरविंद पांडे पहुंचे हैं और उन्होंने लोकसभा चुनाव को देखते हुए काम पर लौटने की अपील की है और सरकार से वार्ता का आश्वासन दिया है।
कैबिनेट बैठक से है उम्मीद
आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने कहा कि हम लोग प्रदेश अध्यक्ष रेखा नेगी को आज के घटनाक्रम से अवगत कराएंगे। जो भी आदेश होगा उस से हम गदरपुर विधायक अरविंद पांडे को अवगत कराएंगे। आज हमने शाम तक का समय मांगा है क्योंकि आज कैबिनेट बैठक हो रही है और उसमें कुछ निर्णय आने की उम्मीद लगी है।
उम्मीद है कि आज होगा हड़ताल का अंतिम दिन
गदरपुर विधायक अरविंद पांडे ने कहा कि 65 साल से बिगड़े हुए कामों को मोदी सरकार 10 साल में सुधारने का प्रयास कर चुकी है और महिलाओं को आगे बढ़ाने के लिए हर संभव प्रयास किया जा रहे हैं। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का आंदोलन और मांग जायज है। विभागीय मंत्री, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और उत्तराखंड सरकार जल्द उनकी मांगों पर निर्णय लेंगे।
हम लोग उनसे वार्ता करेंगे और आज हमने लोकसभा चुनाव की दृष्टिगत इनको काम पर लौटने की अपील की है।
उन्होंने शाम तक का समय दिया है। उम्मीद है कि आज हड़ताल का अंतिम दिन होगा