Uttarakhand News: रुद्रनाथ के कपाट बंद, अब यहां दर्शन देंगे भगवान

Uttarakhand news: शीतकाल के लिए चतुर्थ केदार रुद्रनाथ के कपाट बंद, अब यहां दर्शन देंगे भगवान

Yogita Bisht
2 Min Read
रूद्रनाथ मंदिर

Uttarakhand news: चतुर्थ केदार रुद्रनाथ के कपाट आज बुधवार को शीतकाल के लिए विधि विधान से बंद कर दिए गए हैं। भगवान रुद्रनाथ के जयकारों के साथ उत्सव डोली गोपीनाथ मंदिर के लिए रवाना हो गई है।

शीतकाल के लिए चतुर्थ केदार Rudranath के कपाट बंद

आज विधि-विधान से चतुर्थ केदार रुद्रनाथ (Rudranath) के कपाट शीतकाल के लिए बंद कर दिए गए हैं। जिसके बाद उत्सव डोली गोपीनाथ मंदिर के लिए रवाना हो गई है। दो दिन हुई बर्फबारी के बाद आज कपाट बंद होने के समय अच्छी धूप खिली जिस कारण श्रद्धालुओं को दिक्कतों का सामना नहीं करना पड़ा।

मुख्य विकास अधिकारी ने भी किए भगवान रुद्रनाथ (Rudranath) के दर्शन

सुबह आठ बजे विधि-विधान पूर्वक कपाट बंद किए। इस से पहले मुख्य विकास अधिकारी डॉक्टर ललित नारायण मिश्र भी रुद्रनाथ मंदिर पहुंचे। उन्होंने भगवान रुद्रनाथ के दर्शन कर आशीर्वाद लिया। बता दें कि अगले छह महीने गोपीनाथ मंदिर गोपेश्वर में भगवान रुद्रनाथ दर्शन देंगे।

chamoli

सबसे दुर्गम है रूद्रनाथ की यात्रा

आपको बता दें कि चतुर्थ केदार रुद्रनाथ धाम (Rudranath dham) समुद्रतल से 11808 फीट की ऊंचाई पर स्थित है। रुद्रनाथ धाम की यात्रा सबसे ज्यादा दुर्गम मानी जाती है। यहां तक पहुंचने के लिए सगर गांव से लगभग 19 किमी की दूरी को पैदल तय करना पड़ता है। सगर गांव गोपेश्वर जिला मुख्यालय से तीन किमी की दूरी पर स्थित है।

Share This Article
Follow:
योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।