Big News : छुट्टी पर घर आए जवान की चर्मा नदी में डूबने से मौत, परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

छुट्टी पर घर आए जवान की चर्मा नदी में डूबने से मौत, परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल

Yogita Bisht
2 Min Read
सैनिक

छुट्टी पर घर आए सेना के जवान की चर्मा नदी में डूबने से मौत हो गई। इस हादसे के बाद से परिजनों में कोहराम मच गया है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। बताया जा रहा है कि वो नदी में अपने दोस्तो के साथ नहाने गया था और इसी दौरान वो डूब गया।

छुट्टी पर घर आए जवान की चर्मा नदी में डूबने से मौत

पिथौरागढ़ के अस्कोट में एक सेना के जवान की चर्मा नदी में डूबने से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि जवान छुट्टी पर घर आया हुआ था। मिली जानकारी के मुताबिक अस्कोट निवासी राहुल धामी 23 वर्ष 12 कुमाऊं रेजीमेंट में पटियाला में तैनात था। वो कुछ दिन पहले ही छुट्टी पर घर आया था।

दोस्तों के साथ नदी में नहाने गया था जवान

बताया जा रहा है कि राहुल धामी पने कुछ दोस्तों के साथ चर्मा नदी में नहाने गया था। नदी में नहाने के दौरान वो डूब गया। दोस्तों ने इसकी जानकारी एसडीआरएफ को दी। सूचना पर पानागढ़ से एसडीआरएफ जवान और अस्कोट थाना से प्रभारी प्रकाश चंद्र के नेतृत्व में कांस्टेबल जगत सिंह, कवींद्र सिंह मौके पर पहुंचे। एसडीआरएफ ने जवान को नदी से निकालकर 108 एंबुलेंस से सीएचसी डीडीहाट पहुंचाया। लेकिन वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

मृतक जवान पांच वर्ष पूर्व सेना में हुआ था भर्ती

हादसे की जानकारी मिलते ही मृतक जवान के छोटे भाई भारतेंदु धामी डीडीहाट पहुंचे। जिसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। बता दें कि मृतक जवान पांच साल पहले ही सेना में भर्ती हुआ था। जवान के पिता की मृत्यु चार साल पहले हो चुकी है। वो अपने पीछे मां तारा देवी और छोटे भाई भारतेंदु धामी को छोड़ गए हैं। घटना के बाद से दोनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Share This Article
Follow:
योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।