Highlight : पूर्व केंद्रीय मंत्री रघुवंश प्रसाद सिंह का निधन, दिल्ली AIIMS में ली आखिरी सांस - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

पूर्व केंद्रीय मंत्री रघुवंश प्रसाद सिंह का निधन, दिल्ली AIIMS में ली आखिरी सांस

Reporter Khabar Uttarakhand
2 Min Read
BIHAR ELECTION

BIHAR ELECTION

बिहार : दिग्गज नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री रघुवंश प्रसाद सिंह का निधन हो गया है। हाल ही में रघुवंश प्रसाद सिंह की तबीयत बिगड़ने के उन्हें दिल्ली एम्स में भर्ती कराया गया था। शुक्रवार देर रात अचानक ही उनकी तबीयत ज्यादा बिगड़ गई, जिसके बाद उन्हें वेटिंलेटर सपोर्ट पर रखा गया। डॉक्टर लगातार उनकी सेहत की निगरानी कर रहे थे, लेकिन तबीयत लगातार बिगड़ रही थी। आज उनका निधन हो गया।

पूर्व केंद्रीय मंत्री रघुवंश प्रसाद सिंह की पहचान बिहार के कद्दावर नेता के तौर पर होती थी। हाल ही अचानक तबीयत बिगड़ने की वजह से दिल्ली के एम्स में भर्ती कराया गया था। दिल्ली एम्स में शिफ्ट कराए जाने के बाद गुरुवार को रघुवंश प्रसाद सिंह ने आरजेडी मुखिया लालू प्रसाद यादव के नाम एक पत्र लिखा। जिसमें उन्होंने आरजेडी छोड़ने का ऐलान किया था।

हालांकि, उनके आरजेडी से इस्तीफे को लालू यादव ने पत्र लिखकर नामंजूर कर दिया था। साथ ही उन्हें मनाने की कोशिश करते हुए कहा था कि वो कहीं नहीं जा रहे हैं। इस दौरान दिल्ली के एम्स से ही रघुवंश प्रसाद सिंह ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को भी एक पत्र लिखा। इसमें उन्होंने तीन मांगे रखी थीं। फिलहाल बिहार में विधानसभा चुनाव है इससे ठीक पहले रघुवंश प्रसाद के निधन की चौंकाने वाली खबर सामने आई है।

Share This Article