Highlight : उत्तराखंड क्रांति दल के पूर्व अध्यक्ष बीडी रतूड़ी का निधन, सीएम धामी ने व्यक्त किया शोक - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

उत्तराखंड क्रांति दल के पूर्व अध्यक्ष बीडी रतूड़ी का निधन, सीएम धामी ने व्यक्त किया शोक

Yogita Bisht
1 Min Read
बीडी रतूड़ी का निधन

लंबी बीमारी के चलते उत्तराखंड क्रांति दल के पूर्व अध्यक्ष और संरक्षक बीडी रतूड़ी का निधन हो गया। उनके निधन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शोक व्यक्त किया है। इसके साथ ही उनके निधन पर विभिन्न राजनीतिक दलों और सामाजिक संगठनों ने दुख जताया।

उत्तराखंड क्रांति दल के पूर्व अध्यक्ष का निधन

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पूर्व राज्यमंत्री और उत्तराखंड क्रांति दल के पूर्व अध्यक्ष, संरक्षक बीडी रतूड़ी के निधन पर दुःख व्यक्त किया। उन्होंने दिवंगत आत्म की शांति और शोकाकुल परिजनों को धैर्य प्रदान करने की ईश्वर से कामना की है। बताया जा रहा है कि बीडी रतूड़ी लंबे समय से बीमार थे और उनका देहरादून के जॉलीग्रांट हॉस्पिटल में इलाज चल रहा था।


Share This Article
योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।