बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान की आने वाली फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान’ जल्द ही सिनेमाघरों में दस्तक देगी। हाल ही में फिल्म का गाना मेकर्स द्वारा रिलीज़ किया गया था। इस गाने में सलमान खान, वेंकटेश दग्गुबाती, राम चरण और पूजा हेगड़े शामिल है।
फैंस द्वारा खूब पसंद किया जा रहा है ‘येंतम्मा’ सांग
गाने का नाम ‘येंतम्मा’ है। जिसमें सभी कलाकार धोती पहने हुए नज़र आ रहे हैं। फैंस द्वारा इस गाने को खूब पसंद किया जा रहा है। लेकिन कुछ लोग इस गाने से खुश नहीं हैं। उन्हें लगता है की इस गाने के कुछ भाग है जो हमारी संस्कृति का अपमान कर रहा है।
पूर्व क्रिकेटर ने गाने की आलोचना
पूर्व क्रिकेटर लक्ष्मण शिवरामकृष्णन को इस गाने से काफी दिक्कत है। उन्होंने इस गाने में धोती को लुंगी कहने पर अपना गुस्सा जाहिर किया है। उन्होंने कहा की इस गाने से हमारी संस्कृति का अपमान हो रहा है। ट्वीटर पर ट्वीट करते हुए उन्होंने लिखा ” यह गाना बहुत ही हास्यास्पद और साथ ही हमारी दक्षिण भारतीय संस्कृति का अपमान करता है।
गाने में लुंगी नहीं धोती है। लुंगी एक शास्त्रीय पहनावा है। जिसे बहुत ही गंदे तरीके से दिखाया जा रहा है।” लक्ष्मण के इस गाने पर सवाल उठाने के बाद काफी यूजर सोशल मीडिया पर क्रिकेटर की बात को सही कह रहे है। साथ ही गाने में और भी गलती निकाल रहे हैं।
यूजरर्स ने भी जताया गाने को लेकर आपत्ति
लक्ष्मण के ट्वीट के बाद यूजर को भी गाने में कई सारी अपमानजनक चीज़ें मिली। एक यूजर ने लिखा की मंदिर में जूते पहने हुए हैं। ये फिल्म रेटिंग के भी लायक नहीं है। तो वहीं दूसरे यूजर ने लिखा आजकल लोग पैसों के लिए क्या कुछ नहीं करते। क्या इन्होंने रिसर्च नहीं की होगी की लुंगी क्या है और धोती क्या है?
भले ही ये एक मंदिर का सेट है। लेकिन फिल्म से जुड़े लोगों को समझ होनी चाहिए कि मंदिर के अंदर जूते-चप्पल नहीं होने चाहिए। अन्य यूजर ने लिखा की बहुत ही आश्चर्य की बात है की साउथ के सुपरस्टार्स को इस बात से कोई आपत्ति नहीं है।
गाने में साउथ के सुपरस्टार भी हैं शामिल
आपको बता दें की ‘येंतम्मा’ गाने में सलमान के अलावा साउथ के सुपरस्टार्स रामचरण और वेंकटेश भी है। इस गाने में तीनों ही दिग्गज कलाकारों ने पीली शर्ट और सफ़ेद धोती पहनी हुई है। गाने में शहनाज गिल, एक्ट्रेस पूजा हेगड़े, पलक तिवारी, सिद्धार्थ निगम, जस्सी गिल आदि कलाकार भी शामिल हैं। ये फिल्म इसी साल 21 अप्रैल को रिलीज़ होगी।
