National : कांग्रेस से पूर्व केंद्रीय मंत्री ई वी के एस एलंगोवन का निधन, राहुल गांधी ने जताया शोक - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

कांग्रेस से पूर्व केंद्रीय मंत्री ई वी के एस एलंगोवन का निधन, राहुल गांधी ने जताया शोक

Renu Upreti
2 Min Read
Former Congress Union Minister E V K S Elangovan passes away

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री ई वी के एस एलंगोवन का शनिवार को चेन्नई के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। उनकी उम्र 75 साल थी और वे फेफड़ों से संबंधित बीमारी का सामना कर रहे थे। इरोड पूर्व विधानसभा क्षेत्र से विधायक रहे एंलगोवन की तबीयत पिछले एक महीने से खराब थी। उन्हें 11 नवंबर को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अस्पताल ने कहा, डॉक्टरों ने उन्हें बचाने की हर मुमकिन कोशिश की थी, लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका।

राहुल गांधी ने शोक व्यक्त किया

एलंगोवन ने निधन पर राहुल गांधी ने शोक व्यक्त किया है। राहुल गांधी ने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर कहा, पूर्व केंद्रीय मंत्री और टीएमपीसीसी के पूर्व अध्यक्ष थिरु ईवीकेएस एलंगोवन के निधन से दुखी हूं। साथ ही राहुल गांधी ने उनके परिवार, दोस्तों के प्रति संवेदना व्यक्त की। राहुल गांधी ने कहा वो एक निडर और सिद्धांतवादी नेता, वह कांग्रेस पार्टी के मूल्यों और थानथाई पेरियार के आदर्शों के कट्टर समर्थक थे। तमिलनाडु के प्रति उनकी समर्पित सेवा हमेशा प्रेरणा बनी रहेगी।

खरगे ने जताया शोक

वहीं खरगे ने भी शोक व्यक्त किया है। उन्होनें कहा, एलंगोवन के निधन पर काफी दुख हुआ। वह एक साहसी नेता थे। उन्होनें अपना पूरा जीवन कांग्रेस पार्टी थानथाई पेरियार के प्रगतिशील आदर्शों और सिद्धातों को बनाए रखने, दृढ़ समर्पण और प्रतिबद्धता के साथ तमिलनाडु के लोगों की सेवा करने के लिए समर्पित किया। उनके परिवार, दोस्तों के प्रति मेरी हार्दिक संवेदनाएं।

Share This Article