Big News : नहीं थम रही जंगल की आग की रफ्तार, 24 घंटे में वनाग्नि की 43 घटनाएं हुई रिपोर्ट - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

नहीं थम रही जंगल की आग की रफ्तार, 24 घंटे में वनाग्नि की 43 घटनाएं हुई रिपोर्ट

Yogita Bisht
1 Min Read
जंगल की आग forest fire

प्रदेश में जगलों में आग लगने का सिलसिला जारी है। बीते दिन जहां कुमाऊं में आग की कम घटनाएं सामने आई थी तो वहीं बीते 24 घंटे में कुमाऊं में फिर आग की ज्यादा घटनाएं सामने आई हैं। बीते 24 घंटे में प्रदेश के जंगलों में 43 स्थानों पर जंगल धधके। जिसमें से सबसे ज्यादा कुमाऊं से सामने आई हैं।

24 घंटे में वनाग्नि की 43 घटनाएं आई सामने

बीते 24 घंटे में प्रदेश में 43 आग की घटनाएं सामने आई। जिसमें से 33 स्थानों में कुमाऊं में आग लगी तो वहीं 8 स्थानों पर गढ़वाल में जंगल धधके। जबकि दो जगहों पर दो वन्यजीव क्षेत्र में आग की घटनाएं सामने आई हैं। बीते 24 घंटे में प्रदेश में 63 हेक्टेयर क्षेत्रफल में वन संपदा को नुकसान पहुंचा है।

FOREST FIRE
धधकते जंगल——-

इन नंबरों पर दे आग लगने की सूचना

कुमाऊं से लेकर गढ़वाल तक जंगल धधक रहे हैं। अगर आप-पास भी जंगल में आग की कोई घटना होती है तो आप इसकी सूचना टोल फ्री नंबर 18001804141 पर दे सकते हैं। इसके साथ ही आप आपदा कंट्रोल रूम 05942-231179, पश्चिम वृत्त 05946-220003 और दृक्षिण वृत्त में 05946-235452 नंबर पर दे सकते हैं।

Share This Article
योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।