Dehradun : वन विभाग ने डोईवाला से पकड़ा विशालकाय अजगर, देखने वालों की अटकी सांस - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

वन विभाग ने डोईवाला से पकड़ा विशालकाय अजगर, देखने वालों की अटकी सांस

Sakshi Chhamalwan
1 Min Read
AJGAR PAKDA DOIWALA वन विभाग ने डोईवाला से पकड़ा विशालकाय अजगर

डोईवाला के कालुवाला छेत्र से वन विभाग की टीम ने विशालकाय अजगर को पकड़ा है। जिसने भी अजगर को देखा मानो उसकी सांसें अटक गई हो। बता दें गांव में कई दिनों से अजगर दिखाई दे रहा था। जिसके बाद से वन विभाग की टीम अजगर की तलाश में थी।

वन विभाग ने पकड़ा विशालकाय अजगर

गुरुवार को वन विभाग की टीम ने डोईवाला के कालुवाला छेत्र से अजगर को पकड़ लिया है। बताया जा रहा है गांव में पिछले कई दिनों से एक अजगर गन्ने के खेत मे दिखाई दे रहा था। अजगर के दिखाई देने के बाद से ग्रामीणों में दहशत का माहौल था।

अजगर को पकड़कर जंगल में छोड़ा

ग्राम प्रधान पंकज रावत ने अजगर के दिखाई देने की सूचना वन विभाग को दी थी। जिसके बाद वन विभाग की टीम ने मोके पर पहुंचकर अजगर को पकड़कर जंगल में छोड़ दिया है। जिसके बाद ही गांव के लोगों ने राहत की सांस ली।

Share This Article
Sakshi Chhamalwan उत्तराखंड में डिजिटल मीडिया से जुड़ीं युवा पत्रकार हैं। साक्षी टीवी मीडिया का भी अनुभव रखती हैं। मौजूदा वक्त में साक्षी खबरउत्तराखंड.कॉम के साथ जुड़ी हैं। साक्षी उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल के साथ साथ, देश, दुनिया, और धर्म जैसी बीट पर काम करती हैं।