Highlight : प्रदेश की चार नदियों की वन स्वीकृतियाँ आगामी पांच वर्षों तक की गईं नवीनीकृत, सीएम धामी ने किया आभार व्यक्त - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

प्रदेश की चार नदियों की वन स्वीकृतियाँ आगामी पांच वर्षों तक की गईं नवीनीकृत, सीएम धामी ने किया आभार व्यक्त

Yogita Bisht
2 Min Read
MOU SIGN

प्रदेश की चार नदियों गौला, शारदा, दाबका एवं कोसी की वन स्वीकृतियाँ आगामी पांच वर्षों तक नवीनीकृत की गईं हैं। इसके लिए सीएम धामी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केन्द्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव का आभार व्यक्त किया है।

चार नदियों की वन स्वीकृतियाँ आगामी पांच वर्षों तक की गईं नवीनीकृत

प्रदेश की चार नदियों गौला, शारदा, दाबका एवं कोसी की वन स्वीकृतियों को आने वाले पांच सालों के लिए नवीनीकृत किया गया है। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केन्द्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव का आभार व्यक्त किया है।

इससे लगभग 50 हजार स्थानीय लोगों और श्रमिकों को मिलेगा रोजगार

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि इन नदियों से आर०बी०एम० की उपलब्धता, सिविल निर्माण कार्यों, धार्मिक व सामरिक रूप से आवश्यक सड़क और रेल नेटवर्क का विस्तार जैसे अति महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचे के विकास के लिए बेहद जरूरी है। इससे लगभग 50 हजार स्थानीय लोगों और श्रमिकों को सार्थक रोजगार भी मिलेगा।

सीएम धामी ने दिल्ली दौरे में केन्द्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री से किया था अनुरोध

सीएम पुष्कर सिंह धामी हाल ही में अपने दिल्ली दौरो पर थे। इस दौरान उन्होंने केन्द्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव से भेंट कर इसके लिए अनुरोध किया था। इसी क्रम में प्रदेश की चार नदियों गौला, शारदा, दाबका एवं कोसी की वन स्वीकृतियाँ आगामी पांच वर्षों तक नवीनीकृत कर दी गईं है।

Share This Article
Follow:
योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।