Sports : इन पांच विदेशी खिलाड़ियों ने की भारतीय लड़की से शादी, पाकिस्तान-ऑस्ट्रेलिया के प्लेयर्स भी शामिल - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

इन पांच विदेशी खिलाड़ियों ने की भारतीय लड़की से शादी, पाकिस्तान-ऑस्ट्रेलिया के प्लेयर्स भी शामिल

Reporter Khabar Uttarakhand
3 Min Read
sania-mirza-shoaib-malik_

भारत में क्रिकेट को काफी पसंद किया जाता है। देश में क्रिकेट खिलाडियों की काफी फैन फॉलोइंग है। जिसके कारण खिलाड़ियों की निजी जिंदगी में भी लोगों को काफी दिलचस्पी होती है।

कुछ ऐसे भारतीय क्रिकेटर है जिन्होंने भारत की गजह विदेशी मूल की लड़की से शादी की है। तो वहीं कुछ ऐसे विदेशी खिलाड़ी भी है जिन्होंने भारतीय मूल की लड़की से शादी रचाई है। ऐसे में आज हम उन्हीं पांच विदेशी क्रिकेटर के बारे में जानेंगे जिन्होंने भारतीय लड़की से शादी की है।

पाकिस्तान के हसन अली और सामिया आरजू

भारत के पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान के तेज गेंदबाज हसन अली ने भी भारतीय लड़की से शादी की है। सामिया आरजू से साल 2019 में हसन ने निकाह किया था। बता दें तेज गेंदबाज की पत्नी सामिया हरियाणा के फरीदाबाद की है। वो एक फ्लाइट इंजीनियर हैं। सोशल मीडिया पर भी सामिया काफी एक्टिव रहती हैं।

CRICKET PLAYERS

श्रीलंका के मुरलीधरन और मधिमलार

श्रीलंका के पूर्व गेंदबाज मुथैया मुरलीधरन भी इस लिस्ट में शामिल है। क्रिकेट जगत के दिग्गज ऑफ स्पिनर का नाम महान स्पिन गेंदबाजों की लिस्ट में आता है। साल 2004 में मुरलीधरन और भारतीय लड़की मधिमलार पहले बार मिले थे। जिसके बाद साल 2005 में उन्होंने उनसे शादी कर ली।

CRICKET PLAYERS

ऑस्ट्रेलिया के शॉन टेट और मासूम सिंघा

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व खिलाड़ी शॉन टेट क्रिकेट जगत के सबसे तेज गेंदबाजों की लिस्ट में आते है। साल 2010 में शॉन टेट की आईपीएल की एक पार्टी में मासूम सिंघा से मुलाकात हुई थी। जहां उन्हें भारतीय मासूम से प्यार हो गया। बता दें की मासूम 2001 में मिस अर्थ इंडिया रह चुकी है।

CRICKET PLAYERS

ऑस्ट्रेलिया के ग्लेन मैक्सवेल और विनी रमन

ऑस्ट्रेलियाई टीम के घातक ऑलराउंडर खिलाड़ी ग्लेन मैक्सवेल ने भी भारतीय मूल की लड़की से शादी की थी। साल 2022 में वो विनी रमन के साथ शादी के बंधन में बंध गए। दोनों की पहले क्रिश्चियन वेडिंग हुई। जिसके बाद तमिल रीति-रिवाज के साथ वो एक दूजे के हुए। दोनों की साल 2020 में सगाई हुई थी।

GLENN MAXWELL WIFE VINI RAMAN

पाकिस्तान के शोएब मलिक और भारत की सानिया मिर्जा

पाकिस्तान के खिलाड़ी शोएब मलिक और भारतीय टेनिस सुपरस्टार सानिया मिर्जा की लव स्टोरी से हर कोई वाकिफ है। क्रिकेट वर्ल्ड में ये लोकप्रिय कपल में से एक है।दोनों ने ही अपने अपने खेलों में पहचान हासिल की है। साल 2008 में दोनों ने एक दुसरे से निकाह किया था।

SANIA MIRZA SHOAIB MALIK_
Share This Article