Highlight : राजपथ पर फ्लाईपास्ट, आसमान में गरजा राफेल - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

राजपथ पर फ्लाईपास्ट, आसमान में गरजा राफेल

Reporter Khabar Uttarakhand
1 Min Read
Breaking uttarakhand news

Breaking uttarakhand news

नई दिल्ली : भारत आज अपना 72वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। इस मौके पर दिल्ली के राजपथ पर परेड निकली। परेड से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नेशनल वॉर मेमोरियल जाकर शहीदों को श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर उनके साथ रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और तीनों सेनाओं के अध्यक्ष भी रहे। इसके बाद उन्होंने राजपथ पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का स्वागत किया। राजपथ पर भारत ने परेड के जरिए दुनिया को अपनी शक्ति की झलक दिखाई।

अलग-अलग राज्यों की झांकियों के जरिए विभिन्नता में एकता की झलक दिखी। भारतीय सेना की तरफ से कैप्टन प्रीति चैधरी अकेली ऐसी अधिकारी रहीं जिन्होंने इस साल परेड में हिस्सा लिया। इसके अलावा बांग्लादेश की सैन्य टुकड़ी ने राजपथ पर मार्च किया। वहीं आसमान में राफेल लड़ाकू विमान की गर्जना से परेड की समाप्ति हुई।

परेड का समापन एकल राफेल विमान के फ्लाईपास्ट के साथ हुआ। इसने आसमान में 900 किमी/घंटा की रफ्तार से वर्टिकल चार्ली की फॉर्मेशन बनाई। इसे शौर्य चक्र विजेता ग्रुप कैप्टन हरकीरत सिंह ने उड़ाया। उनका साथ दिया 17 स्क्वाड्रन के कमांडिंग ऑफिसर स्कवाड्रन लीडर किसलयकांत ने।

Share This Article