Dehradun : देहरादून से अयोध्या तक जल्द शुरू होगी फ्लाइट, सीएम धामी ने लिखा केंद्रीय मंत्री को पत्र - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

देहरादून से अयोध्या तक जल्द शुरू होगी फ्लाइट, सीएम धामी ने लिखा केंद्रीय मंत्री को पत्र

Sakshi Chhamalwan
1 Min Read
cm dhami haldwani

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने केंद्रीय नागर विमानन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से देहरादून से अयोध्या के लिए विमान सेवा शुरू करने का अनुरोध किया है। सीएम धामी ने इस संबंध में केंद्रीय मंत्री को पत्र लिखा है।

सीएम धामी ने केंद्रीय मंत्री को इस संबंध में पत्र लिखकर कहा है कि शीघ्र ही राम जन्मभूमि अयोध्या में प्रभु रामलला की मूर्ति विराजमान होगी। उत्तराखण्ड देवभूमि होने के कारण देशभर के तीर्थ यात्रियों के आने-जाने का केन्द्र बना रहता है।

सीएम ने कहा कि देवभूमि के श्रद्धालु एवं देशभर के तीर्थ यात्रियों को आवागमन के लिए देहरादून से अयोध्या राम जन्मभूमि के लिए सीधे कोई हवाई सेवा उपलब्ध नही है। जिससे उत्तराखंड में आए देशभर के यात्रियों एवं प्रदेश के श्रद्धालुओं को अत्यधिक कठिनाई होने की संभावना है।

सीएम धामी ने कहा की इन कठिनाईयों के समाधान के लिए प्रतिदिन एक हवाई सेवा देहरादून से अयोध्या तक संचालित किया जाने की आवश्यकता है। इससे देश व प्रदेश के यात्रियों को सुविधा होगी।

Share This Article
Sakshi Chhamalwan उत्तराखंड में डिजिटल मीडिया से जुड़ीं युवा पत्रकार हैं। साक्षी टीवी मीडिया का भी अनुभव रखती हैं। मौजूदा वक्त में साक्षी खबरउत्तराखंड.कॉम के साथ जुड़ी हैं। साक्षी उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल के साथ साथ, देश, दुनिया, और धर्म जैसी बीट पर काम करती हैं।