Big News : बड़ी खबर : देहरादून गैंगरेप मामले में बड़ा खुलासा, पांच लोगों ने ISBT में ही किशोरी से किया था दुष्कर्म - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

बड़ी खबर : देहरादून गैंगरेप मामले में बड़ा खुलासा, पांच लोगों ने ISBT में ही किशोरी से किया था दुष्कर्म

Yogita Bisht
2 Min Read
dehradun

उत्तराखंड के देहरादून में हुए गैंगरेप मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। नाबालिग के साथ पांच लोगों ने दुष्कर्म किया था। दुष्कर्म के बाद आईएसबीटी देहरादून पर ही छोड़ दिया था। पुलिस ने पांचों लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले के सामने आने के बाद से हड़कंप मच गया है।

देवभूमि में नाबालिग से रोडवेज बस में गैंगरेप

देवभूमि से शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। मिली जानकारी के मुताबिक नाबालिग लड़की से रोडवेज बस में गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया गया है। दिल्ली से देहरादून आई रोडवेज बस में लड़की से गैंगरेप हुआ है। आईएसबीटी में बदहवास अवस्था में लड़की में मिली। बताया जा रहा है कि पीड़ित लड़की मानसिक रूप से कमजोर है।

पांच लोगों ने ISBT में ही किशोरी से किया था दुष्कर्म

देहरादून गैंगरेप मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। नाबालिग के साथ पांच लोगों ने दुष्कर्म किया था। पुलिस ने भगवानपुर के दो ड्राइवर, कंडक्टर, क्लीनर और कैशियर को हिरासत में ले लिया है। बताया जा रहा है कि दिल्ली और देहरादून में चलने वाली उत्तराखंड रोडवेज बस से दिल्ली से देहरादून आई थी। इसी बस में गैंगरेप को अंजाम दिया गया। दिल्ली के कश्मीर गेट से बस ड्राइवर नाबालिग को बस में बैठाकर लाया था। जिसके बाद उसने देहरादून में उसके साथ दुष्कर्म किया।

मुरादाबाद की रहने वाली है नाबालिग

काउंसलिंग में किशोरी ने बताया कि वो पटियाला की रहने वाली और उसे मां-बाप नहीं है। लेकिन पुलिस द्वारा जानकारी करने पर पता चला की किशोरी के मां बाप है और घर से एक महीने घर से गायब रहती है। इसके साथ ही पता चला कि वो पहले मुरादाबाद से दिल्ली गई और उसके बाद देहरादून आई थी। मूल रूप से वो मुरादाबाद की रहने वाली है। बताया जा रहा है कि नाबालिग आईएसबीटी पर एक दुकान पर रात ढाई बजे बैठी थीं। उसकी हालत देख गार्ड ने सीडब्ल्यूसी को दी थी सूचना दी थी।

Share This Article
योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।