Highlight : यहां दो वाहनों में जबरदस्त टक्कर, पांच घायल, दो की हालत गंभीर - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

यहां दो वाहनों में जबरदस्त टक्कर, पांच घायल, दो की हालत गंभीर

Yogita Bisht
2 Min Read
accident new (1)

टनकपुर-पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर दो वाहनों के बीच टक्कर हो गई। इस हादसे में पांच लोग घायल हो गए। जिसमें से दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। जबकि तीन लोगों को मामूली चोटें आईं हैं।

टनकपुर-पिथौरागढ़ एनएच पर दो वाहनों में जबरदस्त टक्कर

चंपावत जिले में टनकपुर-पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर फर्त्याल गार्डन के पास दो वाहनों में जबरदस्त टक्कर हो गई। मिली जानकारी के मुताबिक चल्थी की तरफ से आ रहे डंपर वाहन यूके 04 सीसी 0317 की टक्कर पिथौरागढ़ से हल्द्वानी जा रही कार यूके 04यू 5859 से हो गई। इस हादसे में टक्कर क्षतिग्रस्त हो गई।

दो गंभीर रूप से घायल

इस हादसे में कार सवार खुशाल सिंह (60) पुत्र चंचल कन्याल निवासी खटीमा, दीपा कन्याल (70) पत्नी पुष्कर कन्याल निवासी हल्द्वानी गंभीर रूप से घायल हो गए। जबकि चालक गजेंद्र सिंह (45) पुत्र पुष्कर सिंह कन्याल निवासी हल्द्वानी, लीला कन्याल (57) पत्नी खुशाल कन्याल निवासी खटीमा और पूजा कन्याल (32) पत्नी गजेंद्र कन्याल निवासी हल्द्वानी को मामूली चोटें आई हैं।

सभी घायलों को इलाज के लिए चंपावत अस्पताल ले जाया गया। जहां गंभीर रूप से घायल खुशाल सिंह और दीपा कन्याल को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। जबकि बाकी तीन घायलों को इलाज के बाद घर भेज दिया गया है।

Share This Article
योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।