National : पांच सांसद को मिलेगा संसद रत्न पुरस्कार, भाजपा, कांग्रेस समेत इल दलों के नेता होंगे सम्मानित - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

पांच सांसद को मिलेगा संसद रत्न पुरस्कार, भाजपा, कांग्रेस समेत इल दलों के नेता होंगे सम्मानित

Renu Upreti
2 Min Read
Five MPs will receive Sansad Ratna Award, leaders of other parties including BJP, Congress will be honoured.

भाजपा के सुकांत मजूमदार और शिवसेना के श्रीकांत एकनाथ शिंदे सहित पांच लोकसभा सदस्यों को इस साल संसद रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। भाजपा के सुधीर गुप्ता, राकांपा के अमोल रामसिंग कोल्हे और कांग्रेस के कुलदीप राय शर्मा अन्य तीन सांसद है, जिन्हें 17 फरवरी को राष्ट्रीय राजधानी में एक समारोह में पुरस्कार प्रदान करने के लिए चुना गया है। आयोजकों ने रविवार को इसकी घोषणा की है।

एपीजे अब्दुल कलाम के सुझाव पर हुई शुरुआत

संसद रत्न पुरुस्कार की शुरुआत पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम के सुझाव पर की गई थी। उनका सुझाव था कि भारतीय संसद में सबसे बेहतरीन प्रदर्शन करन वाले सांसदों को सम्मानित किया जाए। इसी सुझाव के आधार पर संसद रत्न पुरस्कार प्रदान करने की शुरुआत हुई।

इन्हें मिलेगा संसद रत्न पुरस्कार

संसद रत्न पुरस्कार समिति के अध्यक्ष और प्राइम प्वाइंट फाउंनडेशन के ट्रस्टी सचिव प्रियदर्शनी राहुल ने कहा कि एन के प्रेमचंद्रन (आरएसपी, केरल), अधीर रंजन चौधरी (पश्चिम बंगाल, कांग्रेस), विघुत बरन महतो (भाजपा, झारखंड) और हीना विजयकुमार गावित( भाजपा महाराष्ट्र) को पूरी 17वीं लोकसभा के लिए संसद रत्न पुरस्कार के लिए चुना गया है।   

इन्हें इस साल भी मिलेगा पुरस्कार

पिछली 16वीं लोकसभा के संसद महा रत्न पुरस्कार विजेताओं सुप्रिया सुले (एनसीपी, महाराष्ट्र), श्रीरंग अप्पा बार्ने (शिवसेना, महाराष्ट्र) और भर्तृहरि (बीजेडी, ओडिशा) को इस साल भी इस पुरस्कार से नवाजा जाएगा।

TAGGED:
Share This Article