National : मेक इन इंडिया के लिए बड़ी उपलब्धि, मंकीपॉक्स से निपटने के लिए बनी पहली स्वदेशी आरटी-पीसीआर किट - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

मेक इन इंडिया के लिए बड़ी उपलब्धि, मंकीपॉक्स से निपटने के लिए बनी पहली स्वदेशी आरटी-पीसीआर किट

Renu Upreti
1 Min Read
First indigenous RT-PCR kit made to deal with monkeypox

दुनियाभर में मंकीपॉक्स वायरस का प्रकोप तेजी से बढ़ रहा है। विश्व स्वास्थ्य संगठन ने मंकीपॉक्स को लेकर दुनियाभर में हेल्थ इमरजेंसी घोषित कर दी है। हालांकि भारत में भी भी रात की बात है कि मंकीपॉक्स नहीं पहुंचा है लेकिन इसके बढ़ते मामलों को देखते हुए बचाव की तैयारियां तेज कर दी गई हैं। इस बीच स्वास्थ्य उपकरण बनाने वाली भारतीय कंपनी ने दावा किया है कि उसने मंकीपॉक्स का पता लगाने वाली एक रियल टाइम किट तैयार की है।

मेक इन इंडिया के लिए महत्तवपूर्ण उपलब्धि

भारत के सीमेंस हेल्थिनर्स ने मंकीपॉक्स से लड़ने के लिए अपना स्वदेशी आरटी-पीसीआर परीक्षण किट तैयार किया है। इस पर केंद्रीय सुरक्षा औषधि मानक नियंत्रण संगठन ने भी मोहर लगा दी है। कंपनी ने कहा कि यह हमारी मेक इन इंडिया के लिए महत्तवपूर्ण उपलब्धि है। इसके अलावा, मंकीपॉक्स से लड़ने के लिए एक बड़ी उपलब्धि है।

Share This Article