National : भारत में आया एमपॉक्स का पहला मामला, जानें कितना खतरनाक है ये वायरस - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

भारत में आया एमपॉक्स का पहला मामला, जानें कितना खतरनाक है ये वायरस

Renu Upreti
1 Min Read
First case of MPox in India, know how dangerous this virus is

भारत में एमपॉक्स का पहला मामला सामने आया है। मरीज को संदिग्ध तौर पर बीते दिन निर्धारित अस्पताल में भर्ती किया गया था। उसके सैंपल में पुष्टि हुई है कि उसमें एमपॉक्स के लक्षण है। यह युवक हाल ही में ऐसे देश से लौटा है जहां एमपॉक्स तेजी से फैल रहा है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि युवक की हालत स्थिर है और उसे निर्धारित अस्पताल में आइसोलेट किया जाएगा।

क्या होते हैं एमपॉक्स के लक्षण?

बता दें कि एमपॉक्स के कुछ सामान्य लक्षणों में बुखार, ठंड लगना, सूजन ग्रंथियां, थकान, मांसपेशियों और पीठ में दर्द, सिरदर्द और श्वसन संबंधी लक्षण जैसे (गले में खराश, नाक बंद होना या खांसी) शामिल है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने इन लक्षणों को नजरअंदाज न करने और संदेह होने पर तुरंत डॉक्टर को दिखाने की सलाह दी है।

Share This Article