Dehradun : आर्थिक तंगी ने ली जान, ऑनलाइन करता था कारोबार, कई मुकदमे भी दर्ज! - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

आर्थिक तंगी ने ली जान, ऑनलाइन करता था कारोबार, कई मुकदमे भी दर्ज!

Reporter Khabar Uttarakhand
1 Min Read
Breaking uttarakhand news

Breaking uttarakhand newsदेहरादून : डोईवाला की विस्थापित कंडल में एक व्यक्ति ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। जानकारी के अनुसार मृतक ऑनलाइन कारोबार करता था। उस पर ऑनलाइन कारोबार में कई लोगों के साथ ठगी के आरोप भी थे। वो मूल रूप से यमुना नगर हरियाणा का बताया रहने वाला है। परिजनों को जानकारी दी गई है।

जानकारी के अनुसार साहिल सैनी किराये के मकान में रहता है। उसने घर पर ही बीती रात को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलने के बाद जौलीग्रांट पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव कब्जे में ले लिया। पुलिस के अनुसार साहिल सैनी लंबे समय से आर्थिक तंगी से जूझ रहा था।

उसका अपने घर से कोई लेना-देना नहीं था। परिवार वालों ने उसको बेदखल किया हुआ था। साहिल सैनी ऑनलाइन कारोबार करता था। उस पर कई व्यक्तियों के साथ ठगी करने का भी आरोप है। उसके खिलाफ ठगी और अन्य मामलों में मुकदमें भी दर्ज हैं।

Share This Article