Entertainment : Adipurush: विवादों के बाद भी फिल्म ने किया 400 करोड़ का आंकड़ा पार, छह दिन में की इतनी कमाई - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

Adipurush: विवादों के बाद भी फिल्म ने किया 400 करोड़ का आंकड़ा पार, छह दिन में की इतनी कमाई

Reporter Khabar Uttarakhand
3 Min Read
adipurush

फिल्म आदिपुरुष जब से रिलीज़ हुई है तब से विवादों के बीच फंस गई है। फिल्म को लेकर लगातार विवाद बढ़ रहे है। हर कोई सोशल मीडिया पर फिल्म के प्रति अपनी निराशा व्यक्त कर रहा है। कुछ लोगों द्वारा फिल्म की स्क्रीनिंग रोकने की भी मांग की गई थी।

देश में फिल्म पर विवादों का असर पड़ा। लेकिन दुनिया भर में फिल्म जमकर कमाई कर रही है। आदिपुरुष ने दुनिया भर में 400 करोड़ का आकड़ा पार कर लिया है।

400 करोड़ का आंकड़ा किया पार

सोशल मीडिया पर फिल्म के डायलॉग्स को काफी ट्रोल किया जा रहा था। जिसके बाद मेकर्स ने हनुमान के डायलॉग को चेंज कर दिया। लेकिन इसके अलावा भी फिल्म में कई सारी चीज़ें है जिससे लोग फिल्म का विरोध कर रहे है। फिल्म की एडवांस बुकिंग में काफी टिकट खरीदें गए थे।

जिसकी वजह से फिल्म ने पहले तीन चार दिन अच्छी कमाई की है। लेकिन वीकेंड के बाद फिल्म के कलेक्शन में गिरावट आई। वर्ल्ड वाइड फिल्म को काफी पसंद किया जा रहा है।

ADIPURUSH4

इन देशों मे रिलीज हुई फिल्म

दुनिया भर में फिल्म आदिपुरुष ने 400 करोड़ से ऊपर की कमाई कर ली है। फिल्म का बजट लगभग 500 करोड़ के आस पास है। ऐसी में फिल्म ने छह दिन में ही 410 करोड़ की कमाई कर ली है।

इन आकड़ों को देखकर अनुमान लगाया जा रहा है की फिल्म जल्द ही अपने बजट से ऊपर की कमाई कर लेगी। आदिपुरुष को यूएस, न्यूजीलैंड, ऑस्ट्रेलिया सहित कई अन्य देशों में रिलीज़ किया गया है।

छह दिन में की इतनी कमाई

फिल्म ने एडवांस बुकिंग में यश स्टारर  केजीएफ का रिकॉर्ड तोडा था। फिल्म ने ओपनिंग डे पर वर्ल्ड वाइड 140 करोड़ रूपए की कमाई की थी। दूसरे दिन फिल्म ने 100 करोड़  की कमाई की। जिससे दो दिन का टोटल कलेक्शन २४० करोड़ का हो गया।

तीसरे दिन भी फिल्म ने 100 करोड़ की कमाई की। चौथे दिन 35  करोड़, पाचवे दिन 20  करोड़ का कलेक्शन किया। पांच दिन में फिल्म ने 395 करोड़ का बिज़नेस किया। कहते दिन तक फिल्म ने 410  करोड़ की कमाई कर ली। अब देखना ये है की फिल्म आने वाले वीकेंड में कितनी कमाई करती है।

Share This Article