Highlight : बागेश्वर में शुरू हुई महिला होमगार्ड भर्ती, महिलाओं में दिखा जोश - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

बागेश्वर में शुरू हुई महिला होमगार्ड भर्ती, महिलाओं में दिखा जोश

Yogita Bisht
2 Min Read
महिला होम गार्ड भर्ती

बागेश्वर में महिला होमगार्ड भर्ती की शुरूआत हो गई है। भर्ती के पहले दिन महिलाओं में खब जोश दिखा। पहले ही दिन जिले की 250 अभ्यर्थियों ने भर्ती में भाग लिया।

बागेश्वर में शुरू हुई महिला होमगार्ड भर्ती

बागेश्वर जिले में मंगलवार को पुलिस लाइन में महिला होमगार्ड भर्ती की शुरूआत हो गई है। भर्ती के पहले दिन महिला अभ्यर्थियों की शारीरिक परीक्षा हुई। जिसमें जिले की 250 अभ्यर्थियों ने प्रतिभाग लिया। बता दें कि महिला होमगार्ड भर्ती में 2,430 अभ्यर्थी शामिल होंगी।

22 सितंबर तक चलेगी शारीरिक दक्षता परीक्षा परीक्षा

बता दें कि पुलिस लाइन में हुई शारीरिक परीक्षा के तहत अभ्यर्थियों ने दौड़ में हिस्सा सीओ शिवराज सिंह राणा की देखरेख में लिया। इस दौरान अभ्यर्थियों की सबसे पहले लंबाई नापी गई। इसके साथ ही अन्य शारीरिक परीक्षाएं भी कराई गईं। शारीरिक परीक्षा 22 सितंबर तक चलेगी।

पहले चरण में छह और दूसरे चरण में चार जिलों में होगी भर्ती

बता दें कि महिला होम गार्ड भर्ती के लिए दस जिलों को स्वीकृति मिली है। 330 पदों में 220 महिला होमगार्ड स्वयंसेवक और 100 प्लाटून कमांडर के लिए रहेंगे। बता दें कि भर्ती के पहले चरण में छह जिलों भर्ती होगी। जबकि दूसरे चरण में चार जिलों के लिए भर्ती परीक्षा का आयोजन किया जाएगा।

Share This Article
Follow:
योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।