National : मणिपुर में हिंसा के डर से किसानों ने छोड़ी खेती, अगर नहीं सुधरे हालात तो होगी भोजन की कमी - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

मणिपुर में हिंसा के डर से किसानों ने छोड़ी खेती, अगर नहीं सुधरे हालात तो होगी भोजन की कमी

Reporter Khabar Uttarakhand
2 Min Read
manipur news

मणिपुर में लगातार हिंसा हो रही है। राज्य के लोगों का जीवन कठिनाईयों से बीत रहा है। लगातार हो रही हिंसा के कारण वहां के किसान अपनी खेती भी नहीं कर पा रहे हैं। इस बीच अनुमान लगाया जा रहा है कि अगर राज्य के हालातों में सुधार नहीं हुआ तो मणिपुर में खाद्य उत्पादन काफी प्रभावित होगा। जिस कारण आगे चलकर लोगों को खाने की समस्या हो सकती है।

5,127 हेक्टेयर कृषि भूमि पर नहीं हुई खेती

मीडिया रिपोर्ट में मिली जानकारी के अनुसार दंगो के कारण वहां के किसान खेती नहीं कर पा रहे हैं। जानकारी सामने आई है कि करीब 5,127 हेक्टेयर कृषि भूमि पर खेती नहीं हो पाई है। जिसके कारण जून में 15,437.23 मीट्रिक टन का नुकसान हुआ है। बता दें, राज्य में करीब दो से तीन लाख किसान 1.95 लाख हेक्टेयर कृषि भूमि पर धान की खेती करते हैं।

मैतई चावल की होगी कमी

वहीं मणिपुर में किसानों को इस बात की चिंता है कि अगर इस महिने के अंत तक सभी क्षेत्रों में खेती नहीं की गई तो स्थानीय रूप से उगाए गए मैतेई चावल की कमी हो सकती है। जिससे इसकी अगले साल कीमतें बढ़ सकती है। कई किसान हिंसा के कारण अपनी जान के डर से खेती करने से डर रहे हैं।

Share This Article