National : अब FD पर मिलेगा कम ब्याज, इस बैंक ने FD Rates किए कम, क्या आगे और घट सकती हैं ब्याज दरें? जानें - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

अब FD पर मिलेगा कम ब्याज, इस बैंक ने FD Rates किए कम, क्या आगे और घट सकती हैं ब्याज दरें? जानें

Uma Kothari
3 Min Read
fd rates fixed deposit rate of interest

FD Rates घट गए है। जी हां, सही सुन रहे है आप। भारत में लाखों लोग अपनी मेहनत की कमाई को फिक्स्ड डिपॉजिट (Fixed Diposit) में निवेश करना पसंद करते हैं क्योंकि यह एक सुरक्षित और गारंटीड रिटर्न देने वाला ऑप्शन है। लेकिन अगर आप भी एफडी में निवेश करने की सोच रहे हैं तो ये खबर आपके लिए जरूरी है। बैंकों की एफडी ब्याज दरों में जल्द ही गिरावट (FD Rates) आ सकती है। अब इसकी शुरुआत भी हो चुकी है।

fd rates

इस बैंक ने फिक्स्ड डिपॉजिट पर घटाया इंटरेस्ट रेट FD Rates

दरअसल Yes Bank ने अपने कुछ टेन्योर (अवधि) की एफडी पर ब्याज दरों में 0.25% (25 बेसिस पॉइंट्स) की कटौती कर दी है। पहले जहां इस बैंक की एफडी पर 8% तक का अधिकतम ब्याज मिल रहा था। वहीं अब ये घटकर 7.75% हो गया है। इससे संकेत मिलते हैं कि अन्य बैंक भी जल्द ही अपनी एफडी ब्याज दरों में बदलाव कर सकते हैं।

ये भी पढ़े:- Bank Holidays in April 2025: निपटा लें बैंक से जुड़े काम, अप्रैल के महीने में 14 दिन बैंक रहेंगे बंद

नई FD ब्याज दरें Yes Bank Fixed Diposit Rates

  1. 12 महीने से 24 महीने वाली एफडी पर
    नए ग्राहकों के लिए: 7.75% (पहले 8%)
    वरिष्ठ नागरिकों के लिए: 8.25% (पहले 8.50%)
  2. 24 महीने से 60 महीने वाली एफडी पर
    नए ग्राहकों के लिए: 7.25% (पहले 7.50%)
    वरिष्ठ नागरिकों के लिए:
    • 24 से 36 महीने: 7.75%
    • 36 से 60 महीने: 8.00%

आगे ब्याज दरें और घट सकती हैं?

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) अगर अपनी अगली मौद्रिक नीति बैठक (MPC Meeting) में रेपो रेट में कटौती करता है। तो बैंकों की एफडी ब्याज दरों में और कमी आ सकती है। आमतौर पर जब RBI रेपो रेट घटाता है तो बैंक भी ब्याज दरें कम कर देते हैं।जिससे एफडी पर मिलने वाला रिटर्न भी प्रभावित होता है।

क्या करना चाहिए?

अगर आप एफडी में निवेश करना चाहते हैं तो जल्द कर लें क्योंकि ब्याज दरें और गिर सकती हैं। इसके साथ ही ब्याज दरों की तुलना करके लंबी अवधि की एफडी चुनें ताकि ज्यादा फायदा हो सके। वरिष्ठ नागरिकों को अभी भी बेहतर रिटर्न मिल रहा है। इसलिए उन्हें लंबे समय के लिए निवेश करने पर विचार करना चाहिए।

Share This Article