Haridwar : छह दिन बाद भी नहीं हुआ किसान की मौत का खुलासा, आक्रोशित किसानों ने किया प्रदर्शन - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

छह दिन बाद भी नहीं हुआ किसान की मौत का खुलासा, आक्रोशित किसानों ने किया प्रदर्शन

Sakshi Chhamalwan
1 Min Read
आक्रोशित किसानों ने किया प्रदर्शन

रुड़की में छह दिन पहले एक किसान की संदिग्ध हालत में मौत हो गई थी। मृतक के परिजनों ने हत्या की आशंका जताई थी। छह दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस मृतक की मौत का खुलासा नहीं कर पाई। जिसे लेकर आज आक्रोशित किसानों ने सांकेतिक धरना प्रदर्शन किया।

आक्रोशित किसानों ने किया प्रदर्शन

मंगलवार को गुड मंडी परिसर में आक्रोशित किसानों ने सांकेतिक धरना प्रदर्शन किया। प्रर्दशनकारियों का कहना है कि छह दिन बाद भी पुलिस कातिलों तक नहीं पहुंच पाई है। मौके पर पहुंचे एसपी देहात स्वपन किशोर ने किसी तरह किसानों को समझाया। एसपी देहात ने किसानों को आश्वासन दिया कि मामले की हर पहलुओं से जांच की जा रही है

ये है पूरा मामला

मंगलौर कोतवाली क्षेत्र के लिब्बरहेड़ी गांव में पोपिंदर (45) बीते बुधवार को गन्ने की कटाई करने के लिए खेत पर गया हुआ था। संदिग्ध हालत में किसान का शव ट्रैक्टर के पहिये के नीचे पड़ा मिला शव। किसान के परिजनों ने हत्या की आशंका जताई थी।

Share This Article
Sakshi Chhamalwan उत्तराखंड में डिजिटल मीडिया से जुड़ीं युवा पत्रकार हैं। साक्षी टीवी मीडिया का भी अनुभव रखती हैं। मौजूदा वक्त में साक्षी खबरउत्तराखंड.कॉम के साथ जुड़ी हैं। साक्षी उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल के साथ साथ, देश, दुनिया, और धर्म जैसी बीट पर काम करती हैं।