Highlight : किसान आंदोलन : पंजाब के जवान लड़के-लड़कियों की ये सेवा देख कर आप भी कहेंगे वाह - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

किसान आंदोलन : पंजाब के जवान लड़के-लड़कियों की ये सेवा देख कर आप भी कहेंगे वाह

Reporter Khabar Uttarakhand
1 Min Read
kisan andolan

किसानों के दिल्ली कूच की और आंदोलन की चर्चा देश ही नहीं विदेशों में भी है। किसान बिल के विरोध में किसानों का हल्ला बोल जारी है। उत्तराखंड में भी इसका व्यापक असर देखा गया। वहीं कई दिनों से पंजाब दिल्ली बॉर्डर पर धरने पर बैठे किसानों की हालत सोशल मीडिया पर वायरल हुई तस्वीरें बयां कर रही है। भारी ठंड में किसान सड़कों पर डटे हुए हैं। अपनी मांग को लेकर किसान टस से मस होने को तैयार नही हैं। वहीं कई ऐसी संस्थाएं और ग्रुप है जो किसानों की सेवा में लगे हैं। कोई किसानों के खाने की व्यवस्था के लिए लंगर लगाए है तो कोई कपड़े बांट रहा है ताकि ठंड में किसानों को राहत मिले। वहीं सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमे आप देख सकते हैं कि पंजाब के जवान लड़के लड़कियां किसानों के समर्थन में आगे आए और उनको कपड़े बांट रहे हैं। इस काम की युवाओ की जमकर तारीफ हो रही है।

लोग इस ग्रुप के फैन हो गए हैं। इस वीडियो को लोगों ने खूब शेयर किया और जमकर कमेंट भी किए हैं।

Share This Article