Uttarakhand : चाय बागान की जमीन पर अतिक्रमण मामला, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष चुफाल बोले, महेंद्र भट्ट को भेजो नोटिस - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

चाय बागान की जमीन पर अतिक्रमण मामला, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष चुफाल बोले, महेंद्र भट्ट को भेजो नोटिस

Sakshi Chhamalwan
2 Min Read
BISHAN SINGH CHUFAL पूर्व प्रदेश अध्यक्ष जवाब दाखिल करवाने पहुंचे ADM कार्यालय

चाय बागान की सीलिंग जमीन पर अतिक्रमण मामले पर भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और डीडीहाट से विधायक बिशन सिंह चुफाल अपना जवाब दाखिल करवाने के लिए एडीएम कार्यालय पहुंच गए हैं।

जवाब दाखिल करवाने पहुंचे ADM कार्यालय पहुंचे चुफाल

बीजेपी प्रदेश कार्यालय की चाय बागान स्थित जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। जिसके बाद शनिवार यानी की आज डीडीहाट से विधायक बिशन सिंह चुफाल अपना जवाब दाखिल करवाने के लिए एडीएम कार्यालय पहुंच गए हैं। बता दें एडीएम प्रशासन ने नोटिस देकर चाय बागान की प्रतिबंधित जमीन कैसे खरीदी गई इसका जवाब मांगा था।

चुफाल ने दिया नोटिस का जवाब

जिला अपर कलेक्टर अदालत ने चाय बागान की जमीन पर अतिक्रमण मामले में पूर्व मंत्री और मौजूदा विधायक बिशन सिंह चुफाल के खिलाफ नोटिस जारी कर जवाब तलब किया था। जिसके बाद पूर्व कैबिनेट मंत्री बिशन सिंह चुफाल ने नोटिस का दिया जवाब है।

dehradun news

चुफाल ने कहा कि ये भूमि भारतीय जनता पार्टी कार्यालय के द्वारा खरीदी गई थी। वह 2011 में जब प्रदेश अध्यक्ष थे तो भाजपा कार्यालय के लिए भूमि की रजिस्ट्री कराई थी। पूर्व कैबिनेट मंत्री चुफाल ने कहा कि ये नोटिस मुझे नहीं बल्कि भारतीय जनता पार्टी कार्यालय प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट को भेजा जाना चाहिए।

Share This Article
Sakshi Chhamalwan उत्तराखंड में डिजिटल मीडिया से जुड़ीं युवा पत्रकार हैं। साक्षी टीवी मीडिया का भी अनुभव रखती हैं। मौजूदा वक्त में साक्षी खबरउत्तराखंड.कॉम के साथ जुड़ी हैं। साक्षी उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल के साथ साथ, देश, दुनिया, और धर्म जैसी बीट पर काम करती हैं।