Dehradun : डकैती डालने वाले आरोपियों की पुलिस से मुठभेड़, एक बदमाश के पैर में लगी गोली, तीन गिरफ्तार - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

डकैती डालने वाले आरोपियों की पुलिस से मुठभेड़, एक बदमाश के पैर में लगी गोली, तीन गिरफ्तार

Sakshi Chhamalwan
2 Min Read
डैकती डालने वाले आरोपियों की पुलिस से मुठभेड़, एक बदमाश के पैर में लगी गोली, तीन गिरफ्तार

देहरादून पुलिस और बदमाशों के बीच एक बार फिर मुठभेड़ हुई है। मुठभेड़ में डकैती डाल कर फरार हुए एक आरोपी के पैर में गोली लगी है। जबकि तीन को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

डकैती डालने वाले आरोपियों की पुलिस से मुठभेड़

मिली जानकारी के अनुसार दर्रा रेट में पुलिस चेकिंग अभियान चलाए हुए थी। चेकिंग के दौरान बदमाश बैरियर तोड़कर यूटिलिटी से जंगल की ओर भागने लगे। पुलिस ने बदमाशों का पीछा किया तभी यूटिलिटी पेड़ से जा टकराई। इस दौरान तिमली धर्मावला के जंगल में पुलिस ने एक बदमाश को गिरफ्तार कर लिया है।

बदमाश के पैर में लगी गोली

तभी दूसरे बदमाश ने भागकर पुलिस पर फायर झोंक दिया। जवाबी फायरिंग पर पुलिस ने बदमाश के पैर में गोली मार दी। जिससे आरोपी घायल हो गया। सूचना मिलने के बाद एसएसपी अजय सिंह मौके पर पहुंचे। पुलिस की टीम घायल बदमाश को इलाज के लिए अस्पताल लेकर पहुंची।

सहसपुर में डैकती की घटना को दिया था अंजाम

पुलिस ने बदमाशों के कब्जे से 315 बोर का तमंचा और दो कारतूस बरामद किया है। बता दें बदमाशों ने अपने तीन साथियों के साथ मिलकर पांच जून की रात को खुशालपुर सहसपुर में डैकती की घटना को अंजाम दिया था। पुलिस टीम द्वारा डकैती में शामिल एक अन्य आरोपी असलम को हरिद्वार से गिरफ्तार किया जा चुका है।

Share This Article
Sakshi Chhamalwan उत्तराखंड में डिजिटल मीडिया से जुड़ीं युवा पत्रकार हैं। साक्षी टीवी मीडिया का भी अनुभव रखती हैं। मौजूदा वक्त में साक्षी खबरउत्तराखंड.कॉम के साथ जुड़ी हैं। साक्षी उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल के साथ साथ, देश, दुनिया, और धर्म जैसी बीट पर काम करती हैं।