बॉलीवुड के सीरियल किसर नाम से मशहूर इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) आज कल काफी सुर्खियां बटोर रहे हैं। हाल ही में उनकी फिल्म ‘टाइगर 3′ रिलीज़ हुई थी। जिसमें उन्होंने विलेन का रोल अदा किया था। कई फिल्मों में उनको काफी अलग रोल में देखा गया है। ऐसे में अब वो अपनी पुरानी सीरियल किसर वाली इमेज में वापस लौट रहे है। शोटाइम’ शो में वो जल्द नज़र आएंगे। Emraan Hashmi और Mouni Roy का लिप लॉक सीन सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
Emraan Hashmi-Mouni Roy का लिप लॉक सीन वायरल
शोटाइम में इमरान हाशमी लीड रोल में नज़र आने वाले है। मेकर्स ने हाल ही में इसका ट्रेलर जारी किया था। इस शो की कहानी फिल्म इंडस्ट्री के कई राज खोलने वाली है। ये शो इंडस्ट्री के काले राज को दर्शाता है। ऐसे में इस शो से एक क्लिप इंटरनेट पर वायरल हो रही है। जिसमें इमरान और मौनी रॉय लिप लॉक करते नज़र आ रहे हैं।
कब और कहां देखें शो?
शो में इमरान के साथ मौनी रॉय (Mouni Roy), श्रिया सारन (Shriya Saran), महिमा मकवाना (Mahima Makwana) आदि अभिनय करते नज़र आएंगे। इस स्टीमी लिप किस के बाद फैंस ‘शोटाइम’ के लिए काफी एक्साइटेड हैं। 8 मार्च से ‘शोटाइम’ डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर स्ट्रीम किया जाएगा।