Highlight : सफ़ाईकर्मी की पिटाई पर भड़के कर्मचारी, हड़ताल की दी चेतावनी - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

सफ़ाईकर्मी की पिटाई पर भड़के कर्मचारी, हड़ताल की दी चेतावनी

Yogita Bisht
1 Min Read
हड़ताल की चेतावनी

मंगलौर नगर पालिका परिषद के एक कर्मचारी शनिवार सुबह एक व्यक्ति ने पिटाई कर दी। इस घटना से सफाई कर्मचारी भड़क गए और उन्होंने हड़ताल की चेतावनी दी है। सफाई कर्मचारियों ने इस पर जल्द से जल्द कार्रवाई करने की मांग की है।

सफ़ाईकर्मी की पिटाई पर भड़के कर्मचारी

मंगलौर नगर पालिका परिषद के एक कर्मचारी की आज सुबह पठानपुरा निवासी एक व्यकि द्वारा पिटाई करने के बाद सफाई कर्मियों में रोष पैदा हो गया। सभी कर्मचारियों ने इकट्ठा होकर मंगलौर चौकी में तहरीर देकर पिटाई करने वाले व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

haridwar
हड़ताल की चेतावनी

सफाई कर्मचारियों ने दी हड़ताल की चेतावनी

सफाई कर्मियों ने बताया कि आज सुबह एक कर्मचारी पठानपुरा मोहल्ले में सफ़ाई कर रहा था। अचानक से एक व्यक्ति ने वहां आकर उसकी जमकर पिटाई कर डाली। जिससे वो गंभीर रूप से घायल हो गया। कर्मचारियों ने बताया कि उसे मंगलौर चिकित्सालय में ले जाया गया। जहां से उसे हरिद्वार के लिए रेफर कर दिया गया है। कर्मचारियों में पिटाई करने वाले पर कार्रवाई ना होने पर हड़ताल की चेतावनी दी है। नगर पालिका परिषद के अधिकारियों ने भी कर्मचारियों को मामले में कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

Share This Article
योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।