Big News : उत्तराखंड से शर्मसार कर देने वाली खबर : मकान मालिक ने किया गर्भवती महिला से बलात्कार - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

उत्तराखंड से शर्मसार कर देने वाली खबर : मकान मालिक ने किया गर्भवती महिला से बलात्कार

Reporter Khabar Uttarakhand
2 Min Read
A pregnant woman raped in Uttarakhand

A pregnant woman raped in Uttarakhand

हल्द्वानी : उत्तराखंड में दुष्कर्म के मामलों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। दुष्कर्म का शिकार महिलाओं से लेकर युवतियां और छोटी बच्चियां हो रही है। अधिकतक नाबालिग से दुष्कर्म करने के मामले सामने आ रहे हैं। अब के समय में कोई रिश्ता विश्वास के लिए लायक नहीं बचा है क्योंकि कई ऐसे मामले सामने आए है जिसमे पिता ने बेटी से दुष्कर्म किया और भाई ने ही बहन को अपनी हवस का शिकार बनाया। वहीं उत्तराखंड को शर्मसार कर देने वाली खबर कई बार उत्तराखंड से सामने आई है।

ताजा मामला हल्द्वानी के दमुवाढूंगा से सामने आई है जिसमे एक मकान मालिक ने अपनी ही किरायेदार को निशाना बनाया है वो भी गभर्वती महिला को। बता दें कि मकान मालिक गर्भवती महिला के कमरे में जा घुसा और उसकी अपनी हवस का शिकार बनाया। वहीं किसी को ये बात बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी। महिला ने आपबीती पति और पुलिस को बताई जिसके बाद काठगोदाम पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और आरोपी को कोर्ट में पेश किया। साथ ही आऱोपी को जेल भेजा।

काठगोदाम पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मूल रूप से सिरसा सिसाईया गौसाई बदायूं निवासी दंपति दमुवाढूंगा में किराए पर रहते हैं। महिला ने पुलिस से शिकायत में बताया कि बीती 2 जनवरी को महिला का पति काम के सिलसिले में बाहर गया था तभी मौका पाकर मकान मालिक राजू उसके कमरे में घुस आय़ा और उसको अपनी हवस का शिकार बनाया। बताया कि उसने विरोध किया और बताया कि वो गर्भवती है लेकिन आऱोपी ने उसकी एक न सुनी और धमकाते हुए बलात्कार किया। महिला ने बताया कि उसने उसको धमकी दी कि किसी को बताया को वो उसे जान से मार देगा। लेकिन पत्नी ने सारी आपबीती पति को बताई जिसके बाद दोनों काठगोदाम थाने पहुंचे और तहरीर दी। पुलिस ने आऱोपी को गिरफ्तार किया और मुकदमा दर्ज कर जेल भेजा।

Share This Article