Entertainment : रेस्टोरेंट में एक व्यक्ति को Elvish Yadav ने मारा जोरदार तमाचा, देखिए वीडियो - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

रेस्टोरेंट में एक व्यक्ति को Elvish Yadav ने मारा जोरदार तमाचा, देखिए वीडियो

Uma Kothari
2 Min Read
elvish yadav VIRAL video

बिग बॉस ओटीटी सीजन 2 के विनर और यूट्यूबर एल्विश यादव (Elvish Yadav) आए दिन अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर खबरों में बने रहते है। किसी न किसी बात को लेकर वो सोशल मीडिया पर छाए रहते है। ऐसा ही कुछ इस बार भी हुआ। सोशल मीडिया पर एल्विश का एक वीडियो काफी सर्कुलेट किया जा रहा है। जिसमें वो जयपुर में एक रेस्टोरेंट में किसी से लड़ते दिखाई दे रहे हैं।

Elvish Yadav ने जड़ा जोरदार थप्पड़

सोशल मीडिया पर बिग बॉस ओटीटी सीजन 2 के विनर एल्विश यादव (Elvish Yadav) का वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें वो एक व्यक्ति को जोरदार तमाचा मारते हुए दिखाई दे रहे है। एल्विश के आस-पास कई लोग मौजूद है। साथ ही एक महिला पुलिस कर्मी भी दिखाई दे रही है।

एल्विश यादव ने क्यों मारा थप्पड़?

एल्विश यादव (Elvish Yadav) के इस वीडियो के बाद सोशल मीडिया पर यूजर्स थप्पड़ मारने का कारण बता रहे है। कई लोगों का कहना है की वो व्यक्ति एल्विश यादव के परिवार के लिए अपशब्द बोल रहा था। जिसके चलते एल्विश ने अपना आप खो दिया और उसे थप्पड़ मार दिया।

कुशा से भी हुआ था एल्विश का पंगा

बता दें की एक्ट्रेस और सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर कुशा कपिला और एल्विश यादव के बीच भी अन-बन बनी हुई है। एल्विश ने कुशा को सस्ती करीना कपूर कहा था। हाल ही में कुशा ने बताया की उन्हने इंस्टाग्राम पर यूट्यूबर को कोरोना काल के दौरान ब्लॉक किया था। जिसके बाद एल्विश ने उनसे बात करने की भी कोशिश की थी।

Share This Article