Entertainment : Elvish Yadav Controversy: कंट्रोवर्सी के बीच एल्विश यादव ने मांगी माफ़ी, कह दिया ये - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

Elvish Yadav Controversy: कंट्रोवर्सी के बीच एल्विश यादव ने मांगी माफ़ी, कह दिया ये

Reporter Khabar Uttarakhand
2 Min Read
how snake venom is consumed in rave parties

Elvish Yadav Controversy: बिग बॉस ओटीटी सीजन 2 के विजेता और यूट्यूबर एल्विश यादव आज कल खबरों में बने हुए है। एल्विश यादव (Elvish Yadav) पर रेव पार्टीज में सांप और उनके जहर सप्लाई का आरोप लगा है। जिसके लिए वो सोशल मीडिया पर छाए हुए है।

इसके अलावा यूट्यूबर अपने व्लॉग्स में अपनी लाइफ से जुड़ें अपडेट्स देते रहते हैं। अपने लेटेस्ट व्लॉग में एल्विश माफ़ी मांगते हुए नज़र आए। जिससे फैंस काफी हैरान हो गए।

एल्विश कर रहे इस कंटेस्टेंट का सपोर्ट

एल्विश यादव अपने नए व्लॉग में (Elvish Yadav New Vlog) कहते है की लोग पूछ रहे हैं कि वो UK07 Rider यानी अनुराग डोभाल को बिग बॉस 17 में सपोर्ट क्यों कर रहे हैं? जिसके जवाब देते हुए वो कहते है की हम एक दूसरे को पहले से जानते है। हम कई दफा मिले भी है।

अनुराग ने उन्हें बिग बॉस में काफी सपोर्ट किया था। ऐसे में अब उनकी बारी है। अपने व्लॉगस में एल्विश यादव (Elvish Yadav Video) लोगों को अनुराग को ट्रोल ना करने को कहते है। वो कहते है की ‘चीजें कई बार ज्यादा होती चली जाती है, जिससे इंसान काफी दुखी हो जाता है। कई लोग बोल रहे है कि आप तो रोस्ट करते थे सबको, याद है ?

एल्विश यादव ने मांगी माफी!

आगे एल्विश (Elvish Yadav) अपने व्लॉग में कहते हैं की गलतियां हर किसी से होती है। हमसें भी हुई है। जिन्हें भी उसने रोस्ट किया उनके साथ काफी अच्छा बॉन्ड है। उम्र के साथ चीजें बदलती हैं। हमने गलती की जिसे हम मानते भी है। हमने बुरी चीजें भी की है जिसे हम सुधर भी रहे है। अभी भी कई चीज़ों में हमसें गलती हुई हो जिसका सुधार भी हम बाद में कर लेंगे।

Share This Article