Haridwar : आबादी क्षेत्र में हाथी की दस्तक, ग्रामीणों में मचा हड़कंप - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

आबादी क्षेत्र में हाथी की दस्तक, ग्रामीणों में मचा हड़कंप

Sakshi Chhamalwan
1 Min Read
आबादी क्षेत्र में हाथी की दस्तक, ग्रामीणों में मचा हड़कंप

हरिद्वार के आबादी क्षेत्र में हाथी की दस्तक से हड़कंप मच गया। हाथी को देखते ही लोगों में अफरा-तफरी मच गई। जिसके बाद ग्रामीणों ने इसकी सूचना वन विभाग को दी।

आबादी क्षेत्र में हाथी की दस्तक

घटना बुधवार सुबह की है। देहात क्षेत्र में जंगल से सटे इलाकों के बाद हाथी शहर में भी दस्तक देने लगे हैं। सुबह तड़के एक टस्कर हाथी रास्ता भटक कर ज्वालापुर क्षेत्र में कोतवाली रोड से होते हुए आर्य नगर चौक की तरफ निकल पड़ा। हाथी को देख लोगों में अफरा-तफरी मच गई।

ग्रामीणों में मचा हड़कंप

हाथी को देखते ही लोग इधर-उधर भागने लगे। ग्रामीणों ने इसकी सूचना वन विभाग को दी। वन विभाग ने मौके पर पहुंचकर हाथी को जंगल की ओर खदेड़ा। हाथी के शहर में आने से लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है। बता दें ऐसा पहली बार हुआ है जब टस्कर हाथी जंगल से भटककर शहर की तरफ आया है।

Share This Article
Sakshi Chhamalwan उत्तराखंड में डिजिटल मीडिया से जुड़ीं युवा पत्रकार हैं। साक्षी टीवी मीडिया का भी अनुभव रखती हैं। मौजूदा वक्त में साक्षी खबरउत्तराखंड.कॉम के साथ जुड़ी हैं। साक्षी उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल के साथ साथ, देश, दुनिया, और धर्म जैसी बीट पर काम करती हैं।