Dehradun : हाथी ने किया वाहन चालक पर हमला, इलाज के दौरान हुई मौत - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

हाथी ने किया वाहन चालक पर हमला, इलाज के दौरान हुई मौत

Sakshi Chhamalwan
1 Min Read
HATHI
प्रतीकात्मक तस्वीर

ऋषिकेश में हाथी ने वाहन चालक पर जानलेवा हमला कर घायल कर दिया। चालक की इलाज के दौरान मौत हो गई। बताया जा रहा है मृतक व्यक्ति उत्तर प्रदेश के बिजनौर का रहने वाला है।

हाथी ने किया वाहन चालक पर हमला

घटना मंगलवार सुबह साढ़े पांच बजे की बताई जा रही है। ऋषिकेश में थाना लक्ष्मण झूला क्षेत्र में हिल बाईपास मार्ग पर मोनी बाबा तिराहे के पास हाथी ने मैक्स वाहन पर हमला कर दिया। जिसमे चालक घायल हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से घायल व्यक्ति को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया।

इलाज के दौरान हुई चालक की मौत

इलाज के दौरान व्यक्ति ने दम तोड़ दिया। मृतक की पहचान सतेंद्र उर्फ सोनू निवासी पायल कॉलोनी, बिजनौर के रूप में हुई है। बताया जा रहा है सतेंद्र नीलकंठ महादेव की ओर सवारियों को छोड़ने के लिए जा रहा था। इस बीच तिराहे के पास हाथी ने वाहन पर हमला कर दिया।

Share This Article
Sakshi Chhamalwan उत्तराखंड में डिजिटल मीडिया से जुड़ीं युवा पत्रकार हैं। साक्षी टीवी मीडिया का भी अनुभव रखती हैं। मौजूदा वक्त में साक्षी खबरउत्तराखंड.कॉम के साथ जुड़ी हैं। साक्षी उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल के साथ साथ, देश, दुनिया, और धर्म जैसी बीट पर काम करती हैं।