Nainital : Election 2024 : लालकुआं विधानसभा में हुई कई EVM मशीनें खराब, मतदाता हुए परेशान - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

Election 2024 : लालकुआं विधानसभा में हुई कई EVM मशीनें खराब, मतदाता हुए परेशान

Sakshi Chhamalwan
1 Min Read
evm kharab

उत्तराखंड की पांचों सीटों के लिए सुबह सात बजे से ही मतदान शुरू हो गया है। मतदान केंद्रों के बाहर अपने मत का प्रयोग करने के लिए मतदाता सुबह से ही पोलिंग बूथ पर पहुंचने लगे हैं। वहीं लालकुआं विधानसभा में से कई EVM मशीनें खराब होने की खबर सामने आ रही हैं।

लालकुआं विधानसभा में हुई कई EVM मशीनें खराब

नैनीताल जिले के लालकुआं विधानसभा से ईवीएम मशीनें खराब होने की खबर सामने आ रही है। अलग-अलग बूथों में आधा दर्जन से ज्यादा ईवीएम मशीनें खराब बताई जा रही है। जिससे लोग परेशान हो गए हैं। सहायक निर्वाचन अधिकारी परितोष वर्मा ने मशीनें ख़राब होने का संज्ञान लिया। जिसके बाद खराब ईवीएम मशीनों को बदलने के बाद दोबारा मतदान शुरू कराया गया।

83 लाख से ज्यादा मतदाता करेंगे 55 प्रत्याशियों का भाग्य तय

वहीं देहरादून में पूर्व मुख्यमंत्री और हरिद्वार से भाजपा उम्मीदवार त्रिवेंद्र सिंह रावत सुबह ही अपने परिवार के साथ मतदान करने के लिए डिफेंस कॉलोनी स्थित मतदान केंद्र पहुंच गए हैं। त्रिवेंद्र रावत टिहरी लोकसभा सीट के पोलिंग बूथ पर मतदान करेंगे। बता दें आज प्रदेश के 83 लाख से ज्यादा मतदाता 55 प्रत्याशियों का भाग्य तय करेंगे।

Share This Article
Sakshi Chhamalwan उत्तराखंड में डिजिटल मीडिया से जुड़ीं युवा पत्रकार हैं। साक्षी टीवी मीडिया का भी अनुभव रखती हैं। मौजूदा वक्त में साक्षी खबरउत्तराखंड.कॉम के साथ जुड़ी हैं। साक्षी उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल के साथ साथ, देश, दुनिया, और धर्म जैसी बीट पर काम करती हैं।