Highlight : यहां बुजुर्ग को वाहन ने कुचला, अयोध्या जाने के लिए निकले थे घर से - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

यहां बुजुर्ग को वाहन ने कुचला, अयोध्या जाने के लिए निकले थे घर से

Yogita Bisht
3 Min Read
Sold the dead body of his 16 year old daughter for lakhs, then got married with a dead body, know the whole matter

उधम सिंह नगर जिले के किच्छा में अयोध्या जाने के लिए घर से निकले बुजुर्ग को वाहन ने कुचल दिया। मृतक की शिनाख्त हल्द्वानी निवासी भुवन चंद जोशी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वो साइकिल से अयोध्या दर्शन के लिए निकले थे।

अयोध्या के लिए निकले बुजुर्ग को वाहन ने कुचला

रविवार को काली मंदिर के निकट तैनात गश्ती पुलिस को एक बाइक सवार ने गोकुलनगर के निकट एक्सीडेंट होने की सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची लेकिन तब तक बुजुर्ग की मौत हो गई थी। मृतक की जेब से मिले आधार कार्ड के आधार पर मृतक की पहचान भुवन चंद जोशी (72) पुत्र मथुरा दत्त जोशी निवासी वार्ड 12 हिमालय काॅलोनी अब्दुला बिल्डिंग हल्द्वानी के रूप में की गई। 

राम लला के दर्शन के लिए जा रहे थे अयोध्या

मिली जानकारी के मुताबिक भुवन चंद जोशी (72) पुत्र मथुरा दत्त जोशी राम लला के दर्शन के लिए अयोध्या जा रहे थे। जिसके लिए वो साइकिल से ही अपने घर से निकले थे। लेकिन भाई के समझाने पर वो किच्छा से अपने घर वापस लौट रहे थे। लेकिन रास्ते में ही हादसे में उनकी मौत हो गई।

आयोध्या जाने की इच्छा नहीं हो पाई पूरी

बताया जा रहा है कि भुवन चंद जोशी साइकिल से ही आते-जाते थे। नगर पालिका हल्द्वानी से 12 साल पहले सेवानिवृत्त हुए थे। शनिवार को उन्होंने अयोध्या में प्रभु श्रीराम के दर्शन करने के लिए जाने की बात कही और अपने बेटे से एक हजार रूपए लेकर वो निकल पड़े। शाम करीब चार बजे साइकिल से अयोध्या के लिए निकले चार घंटे में 35 किमी का सफर तय करने के बाद वो किच्छा पहुंचे।

अंधेरा होने के कारण रात उन्होंने रोडवेज बस अड्डे पर बिताई। सुबह तड़के ही वो छोटे भाई गोपाल के घर पहुंचे और फिर उनसे मिलने पर भाई ने उन्हें अभी अयोध्या जाने को मना कर दिया। जिस वजह से वो अपने घर को वापस लौट रहे थे। लेकिन किच्छा से पांच किमी की दूरी पर ही एक अज्ञात वाहन ने उन्हें कुचल दिया।

Share This Article
Follow:
योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।