Big News : नैनीताल हादसे में आठ लोगों की मौत की पुष्टि, तीन गंभीर रूप से घायल - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

नैनीताल हादसे में आठ लोगों की मौत की पुष्टि, तीन गंभीर रूप से घायल

Yogita Bisht
2 Min Read
नैनीताल हादसा

नैनीताल जिले के ओखलकांडा ब्लॉक के छीड़ाखान-रीठासाहिब मोटर मार्ग में शुक्रवार सुबह दर्दनाक हादसा हो गया। इस हादसे में आठ लोगों की मौत हो गई। जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हैं।

नैनीताल हादसे में आठ लोगों की मौत की पुष्टि

नैनीताल में शुक्रवार सुबह वाहन खाई में गिरने से दर्दनाक हादसा हो गया। मिली जानकारी के मुताबिक ओखलकांडा ब्लॉक के छीड़ाखान-रीठासाहिब मोटर मार्ग पर एक मैक्स वाहन के खाई में गिर गया। इस हादसे में आठ लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हैं। जिन्हें अस्पताल ले जाया जा रहा है।

वाहन में 11 लोग थे सवार

मैक्स वाहन अधौडा़ से हल्द्वानी को आ रही थी। जिसमें 11 लोग सवार थे। जिसमें से आठ लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हैं। जिनको हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया है। घायलों को एबुलेंस की मदद से हल्द्वानी ले जाया जा रहा है।

पीपलपानी में शामिल होने पास के गांव में जा रहे थे लोग

मिली जानकारी के मुताबिक मैक्स वाहन में सवार सभी लोग पास के गांव में ही पीपलपानी में शामिल होने जा रहे थे। स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क खराब होने के कारण ये हादसा हुआ है। वाहन अनियंत्रित होकर 800 मीटर गहरी खाई में जा गिरा। लोगों का कहना है कि इस सड़क पर आए दिन हादसे होते रहते हैं।

Share This Article
Follow:
योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।