Haridwar : आग में झुलसी आठ माह की गर्भवती, वजह जानकर रह जाएंगे हैरान - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

आग में झुलसी आठ माह की गर्भवती, वजह जानकर रह जाएंगे हैरान

Sakshi Chhamalwan
2 Min Read
DEAD BODY NEW

हरिद्वार में आग से झुलसी आठ माह की गर्भवती ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया है। मामले को लेकर मृतका के भाई ने पुलिस को तहरीर दी है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने महिला के पति, सास और देवर के खिलाफ दहेज़ उत्पीड़न के आरोपी में केस दर्ज कर लिया है।

आग में झुलसी आठ माह की गर्भवती

घटना सात मार्च की है। इलाज के दौरान महिला ने मंगलवार को दम तोड़ दिया। जानकारी के मुताबिक कृष्णपाल निवासी पीतपुर ने पुलिस को तहरीर में बताया कि उसकी छोटी बहन प्रियंका की शादी 19 दिसंबर 2022 को बहादराबाद थाना क्षेत्र के शांतरशाह निवासी गुड्डू के साथ हुई थी। शादी के बाद से उसकी बहन का पति, सास और देवर आए दिन दहेज के लिए उसे प्रताड़ित करते रहते थे। भाई ने बताया की गुड्डू का प्रेम प्रसंग किसी अन्य महिला के साथ भी चल रहा था।

महिला का किया जा रहा था मानसिक उत्पीड़न

कृष्णपाल ने कहा कि उसकी बहन का ससुराल में लगातार मानसिक उत्पीड़न किया जा रहा था। जिससे परेशान होकर प्रियंका ने सात मार्च को खुद पर पेट्रोल डालकर आग लगा ली। महिला को अधजली हालत में उसे एम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान मंगलवार को महिला ने दम तोड़ दिया। बता दें महिला आठ माह की गर्भवती थी। उपचार के दौरान महिला के पेट में उसके बच्चे की भी मौत हो गई।

आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज

जानकारी के अनुसार मामले को लेकर थाना प्रभारी नरेश राठौड़ ने बताया कि मृतका के परिजनों की तहरीर के आधार पर तीनों आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है।

Share This Article
Sakshi Chhamalwan उत्तराखंड में डिजिटल मीडिया से जुड़ीं युवा पत्रकार हैं। साक्षी टीवी मीडिया का भी अनुभव रखती हैं। मौजूदा वक्त में साक्षी खबरउत्तराखंड.कॉम के साथ जुड़ी हैं। साक्षी उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल के साथ साथ, देश, दुनिया, और धर्म जैसी बीट पर काम करती हैं।