Big News : पहाड़ से लेकर मैदान तक ईगास की धूम, सांसद अनिल बलूनी ने भी खेला भैलौ - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

पहाड़ से लेकर मैदान तक ईगास की धूम, सांसद अनिल बलूनी ने भी खेला भैलौ

Yogita Bisht
2 Min Read
इगास (2)

प्रदेश में कल ईगास से त्यौहार धूमधाम से मनाया गया। पहाड़ से लेकर मैैदान तक इगास की धूम रही। राज्य सभा सांसद अनिल बलूनी ने अपने पैतृक गांव में ईगास मनाया।

पहाड़ से लेकर मैदान तक ईगास की धूम

प्रदेश में कल ईगास का त्यौहार पहाड़ से लेकर मैदान तक धूमधाम से मनाया। लोगों ने जमकर भैलो खेला। राज्य सभा सांसद अनिल बलूनी के पैतृक गांव नकोट में धूमधाम से ईगास मनाया। सांसद अनिल बलूनी के प्रतिनिधि उनके गांव पहुंचे और उन्होंने ईगास मनाया। उन्होंने कहा कि सांसद अनिल बलूनी ने जल्द गांव आने का संदेश दिया है।

गणेश गोदियाल ने ग्रामीणों के साथ खेला भैलो

कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने भी ईगास धूमधाम से मनाया। उन्होंने राठ क्षेत्र के दैड़ा गांव में गौ पूजन किया। इसके साथ ही उन्होंने गांवों में ग्रामीणों ने भैलो खेलकर ईगास मनाया। जहां गांवों में ईगास की रौनक देखने को मिली तो वहीं शहरों में भी लोगों काफी उत्साह दिखा।

दूनवासियों ने भैलो खेलकर धूमधाम से मनाया ईगास

देहरादून में भी ईगास की धूम रही। राज्य आंदोलनकारियों ने शहीद स्थल में भैलौ खेला। इसके साथ ही दून के अलग-अलग स्थानों में भी ईगास का पर्व मनाया गया। राठ जन विकास समिति की ओर से दून विश्वविद्यालय के खेल परिसर में ईगास के पर्व पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। जिसे बड़ी ही धूमधाम से मनाया गया।

Share This Article
Follow:
योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।