Dehradun : शिक्षा विभाग ने किया अध्यापकों को कंफ्यूज, पढ़िए क्या है पूरा मामला - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

शिक्षा विभाग ने किया अध्यापकों को कंफ्यूज, पढ़िए क्या है पूरा मामला

Sakshi Chhamalwan
1 Min Read
UTTARAKHAND EDUCATION DEPARTMENT

UTTARAKHAND EDUCATION DEPARTMENT

उत्तराखंड शिक्षा विभाग के अधिकारी अक्सर अपने विभाग को चर्चाओं में ले आते हैं। फिर एक बार ये विभाग चर्चाओं में है। इस बार शिक्षा विभाग के आदेश के अनुसार फरवरी का महीना 28 दिन का नहीं बल्कि 29 दिनों तक रहने वाला है।

दरअसल, इन दिनों शिक्षा विभाग का एक आदेश खूब सुर्खियां बटोर रहा है। जिसमें शिक्षा विभाग के अधिकारी अध्यापक, कर्मचारियों के डाटा अपडेशन का कार्य पूरा करने की तारीख 29 फरवरी 2023 तक दी है।

इस आदेश के बाद से अध्यापक, कर्मचारी तो सवाल उठा ही रहे हैं। लेकिन शिक्षा विभाग के कार्य प्रणाली पर भी सवाल उठ रहे है की शिक्षा विभाग अपने काम के प्रति कितना संवेदनशील और सजग है।

हालांकि, यह कोई पहली दफा नहीं है की शिक्षा विभाग के काम पर सवाल उठे हो इससे पहले भी शिक्षा विभाग ने गृह परीक्षाओं को लेकर जो टाइम टेबल जारी किया था, उसमें भी कक्षा 9 के गणित के पेपर को 2 दिन किए जाने कि गलत जानकारी दी थी। हालांकि, विभाग ने तत्काल ही इसमें सुधार कर दिया था।

 

EDUCATION DAPARTMENT ORDER

Share This Article
Sakshi Chhamalwan उत्तराखंड में डिजिटल मीडिया से जुड़ीं युवा पत्रकार हैं। साक्षी टीवी मीडिया का भी अनुभव रखती हैं। मौजूदा वक्त में साक्षी खबरउत्तराखंड.कॉम के साथ जुड़ी हैं। साक्षी उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल के साथ साथ, देश, दुनिया, और धर्म जैसी बीट पर काम करती हैं।