Big News : पेट में दर्द के कारण बच्ची ने ट्यूशन जाने से किया इंकार, अस्पताल से लौटे तो सच्चाई जान कर हैरान हो गई मां - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

पेट में दर्द के कारण बच्ची ने ट्यूशन जाने से किया इंकार, अस्पताल से लौटे तो सच्चाई जान कर हैरान हो गई मां

Yogita Bisht
3 Min Read
rape

राजधानी दून से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। जहां एक बच्ची ने पेट में दर्द के कारण ट्यूशन जाने से इंकार कर दिया। जिसके बाद मां बच्ची को अस्पताल ले गई। अस्पताल से पता चला कि बच्ची के साथ लंबे समय से दुष्कर्म हो रहा था। घर लौटने के बाद बच्ची ने मां को आपबीती सुनाई। बच्ची का ट्यूशन टीचर ही उसके साथ दुष्कर्म कर रहा था। इसके साथ ही उसने बच्ची को किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी थी।

बच्ची के पेट में हो रहा था दर्द अस्पताल जाकर सच्चाई जानकर हैरान हो गई मां

देहरादून के क्लेमेनटाउन से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां माता-पिता 9 साल की बच्ची को ट्यूशन भेज रहे थे। 17 फरवरी को बच्ची ने पेट में दर्द की शिकायत की। जिसके बाद मां बच्ची को अस्पताल लेकर गई। अस्पताल से लौटी तो मां हैरान थी।

मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक बच्ची के साथ लंबे समय से दुष्कर्म हो रहा था। ये दुष्कर्म कोई और नहीं बच्ची का ट्यूशन टीचर कर रहा था। आरोपित लंबे समय से बच्ची का शारीरिक शोषण कर रहा था।

ट्यूशन टीचर कर रहा था लंबे समय से बच्ची का शोषण

मिली जानकारी के मुताबिक 17 फरवरी को बच्ची ने पेट में दर्द की शिकायत की। जिसके बाद वह ट्यूशन नहीं गई। लेकिन अगले ही दिन बच्ची की तबीयत बिगड़ गई। बच्ची को जब अस्पताल ले जाया गया तो सच्चाई जानकर हर कोई हैरान हो गया। बच्ची को साथ लंबे समय से दुष्कर्म हो रहा था। अस्पताल से लौटने के बाद बच्ची से जब पूछा गया तो उसकी आपबीती सुन कर मां सिहर गई।

बच्ची का ट्यूशन टीचर लंबे समय से उसके साथ दुष्कर्म कर रहा था। आरोपित ने बच्ची को किसी को इस बारे में बताने पर बच्ची और उसके परिवार को जान से मारने की धमकी दी थी।

मेडिकल में हुई दुष्कर्म की पुष्टि

पूरा मामला सामने आने के बाद परिजनों ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया। जिसके बाद बच्ची का चिकित्सकीय परीक्षण करवाया गया। चिकित्सकीय परीक्षण में बच्ची के साथ दुष्कर्म की पुष्टि हुई है। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपित के खिलाफ पुलिस ने  दुष्कर्म और पोक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

Share This Article
Follow:
योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।