Big News : मौसम बिगड़ने से प्रदेशभर में पेड़ गिरने से हुए हादसे, तीन की मौत कई घायल - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

मौसम बिगड़ने से प्रदेशभर में पेड़ गिरने से हुए हादसे, तीन की मौत कई घायल

Yogita Bisht
3 Min Read
पेड़ गिरने से हादसा

मंगलवार शाम प्रदेशभर में मौसम बिगड़ा तेज आंधी और तूफान ने कई लोगों के लिए मुश्किल खड़ी कर दी। अचानक आंधी-तूफान आने से पूरे प्रदेश में कई जगहों पर पेड़ गिरने से हादसे हो गए। इन हादसों में तीन लोगों की मौत हो गई। जबकि की लोग घायल हो गए।

पेड़ गिरने से हुए हादसों में तीन लोगों की मौत

मंगलवार शाम को बदले मौसम के कारण प्रदेशभर में जगह-जगह पेड़ गिरने से कई हादसे हो गए। इन हादसों में तीन लोगों की मौत हो गई। जबकि कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। रामपुर, हल्द्वानी, हरिद्वार, देहरादून से पेड़ गिरने के कारण कई हादसे हो गए।

ज्वालापुर में पीपल का पेड़ गिरने से एक की मौत, दो घायल

ज्वालापुर में कटहरा बाजार स्थित 100 साल पुराना पेड़ आंधी के कारण रात साढ़े नौ बजे अचानक से गिर गया। जिसकी चपेट में इसके नीचे रेहड़ी लगाने वाले लोग आ गए। जिसमें दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जबकि एक की मौत हो गई।

चमगादड़ टापू में पेड़ गिरने से एक की मौत

हरिद्वार में ही कोतवाली क्षेत्र स्थित चमगादड़ टापू में भी एक पेड़ गिरने से बड़ा हादसा हो गया। इस पेड़ की चपेट में आने से एक की मौत हो गई। मिली जानकारी के मुताबिक मृतक सोनीपत का रहने वाला था। जो कि हरिद्वार घूमने आया हुआ था।

हल्द्वानी में चलती कार पर गिरा पेड़

हल्द्वानी में भी पेड़ गिरने के कारण हादसा हो गया। यहां रामपुर रोड पर मानपुर पश्चिम में चलती कार पर एक पेड़ गिर गया। जिससे चालक की मौके पर ही मौत हो गई। मिली जानकारी के मुताबिक मृतक की पहचान हाईकोर्ट के अधिवक्ता तनुज सेमवाल के रूप में हुई है। जो कि पौड़ी गढ़वाल के रहने वाले हैं।

पेड़ गिरने के कारण कई लोग घायल

कोटद्वार स्थित बुद्धा पार्क के पास सड़क पर दो पेड़ गिरने से हादसा हो गया। इस हादसे में एक व्यक्ति घायल हो गया। जबकि प्रेमगनर में अंधड़ से एक कुटिया ढह गई। इस हादसे में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। इसके साथ ही ऋषिकेश में रायवाला-गौहर माफी मार्ग पर एक यूकेलिप्टस का पेड़ गिर गया। पेड़ गिरने से मार्ग अवरुद्ध हो गया।

यमुनोत्री हाईवे पर भू-स्खलन के बाद आवाजाही बंद

उत्तरकाशी में भी मौसम की मार देखने को मिली ही। यहां पर यमुनोत्री हाईवे पर खनेड़ा-किसाला के पास भूस्खलन हो गया। जिसके बाद हाईवे पर आवाजाही बंद हो गई। इसके साथ ही कामर गांव से करीब 12 किमी ऊपर बुग्याल क्षेत्र में बिजली गिरने से 26 बकरियों की मौत हो गई। 

Share This Article
Follow:
योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।