पंतनगर : पहाड़ों में नशा तस्करी बढ़ रही है। आए दिन कई तस्कर गिरफ्तार कि जा रहे हैं। मैदानों से लेकर पहाड़ तर नशे का कारोबार बढ़ रहा है। ताजा मामला पंतनगर का है जहां पंतनगर पुलिस ने लालकुआं-पंतनगर रोड पर 946 ग्राम चरस के साथ बिंदुखत्ता लालकुआं के दो युवकों का गिरफ्तार किया।एनडीपीस के तहत मुकदमा दर्ज कर दोनों को जेल भेजा।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार युवक डिमांड पर चरस की सप्लाई करने जा रहे थे। पुलिस ने जानकारी दी कि शनिवार रात पंतनगर थाना पुलिस गश्त पर थी। इसी बीच सूचना मिली कि पंतनगर-लालकुआं रोड पर मजार से पहले दो युवक चरस लेकर आए हैं और किसी का इंतजार कर रहे हैं। डिमांड पर वो चरस देने आए हैं। सूचना पर एसओ पंतनगर मदन मोहन जोशी के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची लेकिन पुलिस को देख दोनों भागने लगे। पुलिस को शक हुआ और दोनों को धर दबोचा। पुलिस ने तलाशी ली तो उनके पास से 946 ग्राम चरस बरामद हुई। पूछताछ में उन्होने अपना नाम राजीवनगर, घोड़ानाल, बिंदुखत्ता, लालकुआं निवासी हेम जोशी पुत्र शिव दत्त जोशी और राजेंद्र जोशी पुत्र हरीश चंद्र जोशी बताया। बताया कि वह चरस पर्वतीय क्षेत्र से लाए थे और डिमांड पर देने के लिए कार सवार का इंतजार कर रहे थे।
थानाध्यक्ष पंतनगर मदन मोहन जोशी ने बताया कि हेम जोशी से 510 ग्राम और राजेंद्र जोशी 436 ग्राम चरस बरामद किया गया है। दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में केस दर्ज कर जेल भेज दिया गया है। जिले में नशे का कारोबार बहुत विकराल रूप ले चुका है। आए दिन नशीले सामान पुलिस पकड़ती है। उप्र से सटा होने के कारण जिले में नशा बेच कर अपराधी दूसरे राज्यों में भाग जाते हैं। सबसे खराब बात इन तस्करों के टारगेट स्कूली व कालेज के बच्चे बनते हैं, जिन्हे यह आसानी से अपने जाल में फंसा लेते हैं।