International News : ईसा मसीह के जन्मस्थान पर सन्नाटा, क्रिसमस पर्व पर छाया अंधेरा, जानें वजह - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

ईसा मसीह के जन्मस्थान पर सन्नाटा, क्रिसमस पर्व पर छाया अंधेरा, जानें वजह

Renu Upreti
2 Min Read
Doubt over the birthplace of Jesus Christ, darkness over the Christmas festival, know the reason

आज पूरी दुनिया क्रिसमस का त्योहार मना रही है। इस मौके पर जहां पूरी दुनिया गुलजार है तो वहीं ईसा मसीह के जन्मस्थान पर सन्नाटा पसरा हुआ है। ईसा मसीह का जन्मस्थान बेथलेहम है जहां पर इजरायल और हमास का युद्ध जारी है। जिस कारण वहां सन्नाटा पसरा हुआ है। यहां तक की जिस मागेंर स्क्वेयर पर क्रिसमस ट्री बनाया जाता था और नजदीक लगे पेड़ो सजाया जाता था, वहां क्रिसमस ट्री और सजावट नदारद है।

इजरायल के कब्जे वाले वेस्ट बैंक में पूरे साल पर्यटकों और श्रद्धालुओं का तांता लगा रहता है, लेकिन क्रिसमस के मौके पर यहां ईसाई समुदाय के लोगों की उपस्थिति खास होती है।

पोप फ्रांसिस ने की शांति की अपील

गाजा पट्टी में इजरायल- हमास युद्ध के बीच पोप फ्रांसिस ने शांति की अपली की है। पोप ने कहा कि आज रात हमारे दिल बेथलहम में है। पोप ने कहा कि हम अपने भाईयों और बहनों के करीब हैं, जो युद्ध से पीड़ित हैं। हम फलस्तीन, इजरायल और युक्रेन के बारे में सोच रहे हैं।

क्रिसमस पर्व पर छाया अंधेरा

इस बार फलस्तीन प्राधिकार के सुरक्षाकर्मी ही बेथलहम की सड़को पर गश्त करते नजर आ रहे हैं। इन सड़कों पर न तो क्रिसमस पर्व के लिए कोई सजावट है और न ही खुशियां मनाते लोग। वियतनाम से आकर छह सालों से बेथलहम में रह रहे ब्रदन जान विन्ह ने क्रिसमस पर ऐसी स्थिति और अंधेरा पहली बार देखा है।

Share This Article